बिहार : कमरे में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या - Agra Media

Breaking

मुख्य समाचार

सोमवार, 20 जनवरी 2020

बिहार : कमरे में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या

Bihar: Youth shot dead - Arrah News in Hindi
 न्यूज डेस्क  आगरा मीडिया  ::.आरा। बिहार के भोजपुर जिले के कारनामेपुर आउट पोस्ट (ओपी) क्षेत्र में अपराधियों ने एक युवक की उस समय गोली मारकर हत्या कर दी, जब वह सोया हुआ था। हत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को यहां बताया कि रविवार देर रात रामदतही गांव में बाइक से दो अपराधी आए और घर के कमरे में सो रहे एक युवक को गोली मार दी और उसके बाद वे फरार हो गए। इस क्रम में युवक की गोली लगने से मौके पर ही मौत हो गई। युवक की पहचान इसी गांव के अंगद राय (29) के रूप में की गई है।

कारनामेपुर ओपी के प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए आरा सदर अस्पताल भेज दिया है। उन्होंने बताया कि मृतक की जेब से एक गोली भी बरामद की गई है। हत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।

इस सिलसिले में मृतक की मां के बयान पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।



गौमाता   दान   ::गौमाता को आपने आजतक कभी कोई आर्थिक सहयोग नहीं किया है तो खुद की समझ और संवेदना के बारे में सोचें कि गौमाता की सेवा में आपका क्या योगदान है ? 
गो दान को महा दान माना जाता है।
इसलिए  सभी  "पाठकों-मित्रों से गौमाता के सहयोग के लिए निवेदन करते है। गौमाता मदद के लिए छोटी-सी सहयोग राशि १०१ रूपये का योगदान दें, यह सहयोग गौमाता ट्रस्ट के लिए जाएगा, उनके निवेदन पर ही पोर्टल पर प्रकाशित किया जा रहा है  

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी: केवल इस ब्लॉग का सदस्य टिप्पणी भेज सकता है.