
कोरोना संक्रमण से सबसे अधिक प्रभावित देश अमेरिका में कुल 87 हजार 530 मौतों के साथ ही संक्रमण के सर्वाधिक 14 लाख 42 हजार 819 मामले दर्ज किए गए हैं।
इसके बाद प्रभावित अन्य देशों की सूची में कोविड-19 संक्रमण के 2 लाख 62 हजार 843 मामलों के साथ रूस का स्थान है।
वहीं, 2 लाख 38 हजार 04 मामलों के साथ ब्रिटने, 2 लाख 30 हजार 183 मामलों के साथ स्पेन, 2 लाख 23 हजार 885 मामलों के साथ इटली, 2 लाख 18 हजार 223 मामलों के साथ ब्राजील, 1 लाख 79 हजार 630 मामलों के साथ फ्रांस, 1 लाख 75 हजार 233 मामलों के साथ जर्मनी, 1 लाख 46 हजार 457 मामलों के साथ तुर्की और 1 लाख 16 हजार 635 मामलों सहित इरान महामारी से अन्य सबसे अधिक प्रभावित हुए देशों में शामिल हैं।
सीएसएसई के आंकड़ों के अनुसार, वैश्विक मौतों के आंकड़े की बात की जाए, तो कुल 34 हजार 78 मौतों के साथ ब्रिटेन दूसरे स्थान पर है।
महामारी के चलते हुई दस हजार से अधिक मौतों वाले अन्य देशों में 31 हजार 610 मौतों के साथ इटली, 27 हजार 532 मौतों के साथ फ्रांस, 27 हजार 495 मौतों के साथ स्पेन और 14 हजार 817 मौतों के साथ ब्राजील शामिल हैं। (आईएएनएस)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
टिप्पणी: केवल इस ब्लॉग का सदस्य टिप्पणी भेज सकता है.