समाचार आगरा मीडिया :थाने में पंचायत के माध्यम से फतेहपुर सिकरी थाना पोलिस ने की मदद थी किया था मामला रफा दफा लेकिन मदद ही पड़ी उलटी
महिला की आबरू रौंदने के मामले में कार्रवाई के बजाय थाने में पंचायत हुई। पंचों ने दोनों पक्षों को बुलाकर फैसला कर दिया। इसके बाद मामला दबा दिया गया। अब पुलिस तहरीर न मिलने की बात कह रही है।
फतेहपुर सीकरी के एक गांव की रहने वाली युवती का विवाह करीब छह माह पूर्व आगरा के सिकंदरा क्षेत्र में हुआ था। वह दो महीने पूर्व अपने मायके आई थी। एक सप्ताह पहले गांव का ही एक सजातीय युवक उसे बरगलाकर अपने साथ ले गया। पड़ोसी गांव के दो युवक उसे रास्ते में मिले। तीनों किरावली क्षेत्र के एक होटल में पहुंचे। जहां महिला के साथ दुष्कर्म किया गया। समाज में बदनामी का भय दिखाकर महिला को डराया-धमकाया गया। शनिवार शाम करीब पांच बजे पीड़ित पक्ष थाने पहुंचा और मौखिक शिकायत की। सूत्रों के मुताबिक दूसरे पक्ष को भी बुला लिया गया। दोनों पक्षों के करीब 200 लोग थाने पहुंच गए। यहां दो घंटे तक हुई पंचायत के बाद फैसला हो गया। इंस्पेक्टर फतेहपुर सीकरी बीपी सिंह का कहना है कि एक महिला के परिजनों ने युवक द्वारा शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया था। इसके बाद दूसरा पक्ष भी थाने पहुंच गया। दोनों वार्ता के बाद चले गए। तहरीर न मिलने के कारण कोई मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है।
महिला का बयान महत्वपूर्ण है- एसएसपी
एसएसपी जोगेंद्र सिंह का कहना है कि इस मामले में महिला का बयान महत्वपूर्ण है। सीओ को मामले की जांच दी जा रही है। अगर महिला ने अपने बयान में यह कहा कि उसके साथ दुष्कर्म हुआ और थाने में पंचायत में दबा दिया गया। तो पंचायत में शामिल लोगों और इंस्पेक्टर के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।.________________
#breakingnewsinagra#stories
#currentnationalnewsinagra#headlines
#breakingnewsinagra#america
#newsinagra#andcurrentevents
#topnationalnewsinagra#
#currentnewsinagra#inamerica
#breakingheadlines
#newsinagra#headlinesonline
#thebreakingnewsinagra#
#newsinagra#highlightsoftheday
#currenthotnewsinagra#
#new3s
#newlatesttop
#newitnewsinagra#
#latestnewsinagra#paper
#showmethenewsinagra#
#recentheadlines
#ne2ws
#upcurrentnewsinagra#
#latestnationalnewsinagra#headlinesinenglish
#newupdatenewsinagra#
#newsinagra#ofthedaytoday
#thelatestbreakingnewsinagra#
#newhotnewsinagra#
#recenttopnewsinagra#

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
टिप्पणी: केवल इस ब्लॉग का सदस्य टिप्पणी भेज सकता है.