ढोंगी साधु से सम्बन्ध बनाने के लिए कर रहा था मजबूर बात नहीं मानी तो मार डाला जानिये - Agra Media

Breaking

मुख्य समाचार

शनिवार, 15 जून 2019

ढोंगी साधु से सम्बन्ध बनाने के लिए कर रहा था मजबूर बात नहीं मानी तो मार डाला जानिये

समाचार आगरा मीडिया :_जिले के दादों क्षेत्र के गांव सांकरा में यहीं की 30 वर्षीय महिला को उसके पति ने गंगा में डुबोकर मार दिया। वह पत्नी पर ढोंगी साधु से अवैध संबंध बनाने का दबाव डाल रहा रहा था। विरोध करने पर हत्या कर दी। गुरुवार को पुलिस ने गंगा से शव बरामद कर लिया। महिला के पति व साधु के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। वहीं पुलिस ने मामले का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने बताया कि गंगीरी के गांव रतरोई निवासी राजेश कुमार ने थाना दादों में लिखाई रिपोर्ट में कहा है कि बुधवार को वह गांव के ही जयकुमार के साथ दशहरा पर गंगा स्नान के लिए सांकरा गया था। गंगा स्नान से पहले सांकरा में ब्याही बहन रजनी के घर पहुंचा। 
बहन ने बताया कि पति प्रेमपाल आए दिन मारपीट करता है। मणि सांकरा घाट आश्रम पर रह रहे साधु संतदास झारखंडी से अवैध संबंध बनाने के लिए दबाव बनाता है। उसने बहनोई प्रेमपाल को बुलाया और समझाकर मामला शांत कर दिया। उसके बाद बहन-बहनोई गंगा किनारे खेतों में चारा लेने चले गए और हम लोग स्नान के लिए गंगाघाट पहुंच गए। 
शाम करीब पांच बजे स्नान कर बहन के खेत पर गए तो देखा कि प्रेमपाल उसकी बहन रजनी को बीच गंगा में ले जा रहा था। वह चीख रही थी। उसने बहनोई को पुकारा तो वह रजनी को डुबोकर गंगा में तैरते हुए बदायूं की ओर भाग गया।
गोताखोर ने बरामद किया महिला का शव
सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से देरशाम तक की महिला की तलाश की, लेकिन पता नहीं चला। गुरुवार सुबह गोताखोर फिर तलाश में जुट गए। शाम करीब पांच बजे शव बरामद कर लिया गया।_______________#newsinagra#headlinestodaylive
#topbreakingnewsinagra#
#nationalnewsinagra#oftheday
#uplatestnewsinagra#
#worldnewsinagra#sites
#itnewsinagra#today
#newsinagra#latestnewsinagra#
#recentworldnewsinagra#
#newcom
#tandanewsinagra#
#breakingnewsinagra#online
#currentitnewsinagra#
#bignewsinagra#
#livebreakingnewsinagra#
#top5newsinagra#headlines
#newsinagra#websitesforcurrentevents
#latestnewsinagra#andheadlines
#newsinagra#itemstoday
#nationalnewsinagra#update
#what'snewonthenewsinagra#today
#latestnewsinagra#from
#newsinagra#todaynewsinagra#
#topheadlinesoftheday
#topnewsinagra#thisweek
#thenewsinagra#ofthedayपुलिस की हिरासत में आरोपी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी: केवल इस ब्लॉग का सदस्य टिप्पणी भेज सकता है.