15 लाख 39 हजार किसानों को पीएम किसान की चौथी किश्त जारी - Agra Media

Breaking

मुख्य समाचार

मंगलवार, 21 जनवरी 2020

15 लाख 39 हजार किसानों को पीएम किसान की चौथी किश्त जारी

The fourth installment of PM Kisan Yojana released to 15 lakh 39 thousand farme - Jaipur News in Hindi
 न्यूज डेस्क  आगरा मीडिया  ::.जयपुर। रजिस्ट्रार, सहकारिता डॉ. नीरज के. पवन ने मंगलवार को बताया कि पीएम किसान योजना में चौथी किश्त के रूप में राज्य के 15 लाख 39 हजार 549 किसानों को 307 करोड़ 90 लाख 98 हजार रुपए का भुगतान किसानों के खातों में किया गया। उन्होंने बताया कि इस प्रकार प्रथम किश्त में 47.09 लाख किसानों, द्वितीय किश्त में 46.06 लाख तथा तीसरी किश्त में 36.34 लाख किसानों को पीएम किसान की राशि उनके खातों में जमा हो चुकी है।

रजिस्ट्रार ने बताया कि अब तक पहली किश्त के रूप में 941 करोड़ 88 लाख 32 हजार, दूसरी किश्त में 921 करोड़ 37 लाख 88 हजार, तीसरी किश्त के रूप में 726 करोड़ 85 लाख 58 हजार रुपए तथा चौथी किश्त के रूप में 307 करोड़ 90 लाख 98 हजार रुपए किसानों के खातों में जारी किए हैं।

डॉ. पवन ने बताया कि प्रथम किश्त के लिए 48 लाख 20 हजार 283 किसानों, द्वितीय किश्त के लिए 46 लाख 58 हजार 743 तथा तृतीय किश्त के लिए 36 लाख 56 हजार 823, चौथी किश्त के लिए 18 लाख 64 हजार 494 किसानों के पक्ष में भारत सरकार द्वारा एफटीओ जारी किया जा चुका है।


गौमाता   दान   ::गौमाता को आपने आजतक कभी कोई आर्थिक सहयोग नहीं किया है तो खुद की समझ और संवेदना के बारे में सोचें कि गौमाता की सेवा में आपका क्या योगदान है ? 
गो दान को महा दान माना जाता है।
इसलिए  सभी  "पाठकों-मित्रों से गौमाता के सहयोग के लिए निवेदन करते है। गौमाता मदद के लिए छोटी-सी सहयोग राशि १०१ रूपये का योगदान दें, यह सहयोग गौमाता ट्रस्ट के लिए जाएगा, उनके निवेदन पर ही पोर्टल पर प्रकाशित किया जा रहा है  

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी: केवल इस ब्लॉग का सदस्य टिप्पणी भेज सकता है.