यूपीपीएससी के अध्यक्ष डॉ प्रभात कुमार ने जीआईसी, आगरा के टॉपर्स के लिए 20000 रुपये की छात्रवृत्ति की घोषणा की - Agra Media

Breaking

मुख्य समाचार

मंगलवार, 21 जनवरी 2020

यूपीपीएससी के अध्यक्ष डॉ प्रभात कुमार ने जीआईसी, आगरा के टॉपर्स के लिए 20000 रुपये की छात्रवृत्ति की घोषणा की


 न्यूज डेस्क  आगरा मीडिया  ::.आगरा में उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) के चेयरमैन डॉ प्रभात कुमार जीआईसी आगरा के टॉपर हैं, उन्होंने अपने पिता के नाम से हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के टॉपर को 20 20 हजार रुपये की छात्र​व्रत्ति देने की घोषणा की। डॉ प्रभात कुमार 1973 में जीआईसी आगरा के हाईस्कूल के टॉपर रहे हैं।

 जीआईसी, आगरा में आयोजित ‘कदम लक्ष्य की ओर…’ में मुख्य अतिथि आए यूपीपीएससी के अध्यक्ष डॉ. प्रभात कुमार ने छात्रों के साथ संवाद किया। कहा कि लक्ष्य हासिल करने के लिए योजना बनाएं। सफलता पाने के लिए जरूरी है कि दृढ़ निश्चय और एक लक्ष्य निर्धारित होना चाहिए। उन्होंने कहा कि भविष्य की योजनाओं को बनाओ। उन पर पूरा ध्यान केंद्रित करो। जीवन में खुश रहना बहुत जरूरी है। इससे भविष्य की योजनाओं का क्रियान्वयन करने में आसानी रहती है।
यूपीपीएससी के अध्यक्ष डॉ प्रभात कुमार ने जीआईसी के दो छात्रों को छात्रवृत्ति देने की घोषणा की। हर साल अपने पिता के नाम से हाईस्कूल और इंटमीडिएट के टॉपर को 20000-20000 रुपए की छात्रवृत्ति देने की घोषणा की।


गौमाता   दान   ::गौमाता को आपने आजतक कभी कोई आर्थिक सहयोग नहीं किया है तो खुद की समझ और संवेदना के बारे में सोचें कि गौमाता की सेवा में आपका क्या योगदान है ? 
गो दान को महा दान माना जाता है।
इसलिए  सभी  "पाठकों-मित्रों से गौमाता के सहयोग के लिए निवेदन करते है। गौमाता मदद के लिए छोटी-सी सहयोग राशि १०१ रूपये का योगदान दें, यह सहयोग गौमाता ट्रस्ट के लिए जाएगा, उनके निवेदन पर ही पोर्टल पर प्रकाशित किया जा रहा है  

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी: केवल इस ब्लॉग का सदस्य टिप्पणी भेज सकता है.