
न्यूज डेस्क आगरा मीडिया ::.चंडीगढ़। पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में मंगलवार को तापमान में बढ़ोतरी देखी गई, जिसकी वजह से लोगों को भीषण शीत लहर से राहत मिली है। हालांकि, हरियाणा में कई हिस्सों में घना कोहरा छाया रहा, जिससे रेल और सड़क परिवहन बाधित हुआ।
पंजाब और हरियाणा की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 9.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गई, जबकि सोमवार को न्यूनतम तापमान 5.9 डिग्री सेल्सियस रहा था। क्षेत्र में सुबह के दौरान हल्का कोहरा भी देखा गया।
भारत मौसम विज्ञान विभाग ने आईएएनएस को बताया कि पंजाब के अमृतसर, लुधियाना और पटियाला में न्यूनतम तापमान क्रमश: 7.5 डिग्री, 9.1 डिग्री, 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
वहीं पठानकोट और आदमपुर शहर में सोमवार से लेकर 24 घंटे के दौरान हल्की बारिश भी हुई।
वहीं हरियाणा के हिसार, रोहतक और अंबाला में हर क्षेत्र का न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री रहा, जबकि करनाल में 7.4 डिग्री और नारनौर में 6.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।
--आईएएनएस
गौमाता दान ::. गौमाता को आपने आजतक कभी कोई आर्थिक सहयोग नहीं किया है तो खुद की समझ और संवेदना के बारे में सोचें कि गौमाता की सेवा में आपका क्या योगदान है ?
गो दान को महा दान माना जाता है।
इसलिए सभी "पाठकों-मित्रों से गौमाता के सहयोग के लिए निवेदन करते है। गौमाता मदद के लिए छोटी-सी सहयोग राशि १०१ रूपये का योगदान दें, यह सहयोग गौमाता ट्रस्ट के लिए जाएगा, उनके निवेदन पर ही पोर्टल पर प्रकाशित किया जा रहा है
गो दान को महा दान माना जाता है।
इसलिए सभी "पाठकों-मित्रों से गौमाता के सहयोग के लिए निवेदन करते है। गौमाता मदद के लिए छोटी-सी सहयोग राशि १०१ रूपये का योगदान दें, यह सहयोग गौमाता ट्रस्ट के लिए जाएगा, उनके निवेदन पर ही पोर्टल पर प्रकाशित किया जा रहा है



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
टिप्पणी: केवल इस ब्लॉग का सदस्य टिप्पणी भेज सकता है.