उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले में जहर खाकर दुष्कर्म पीड़ित छात्रा ने की आत्महत्या - Agra Media

Breaking

मुख्य समाचार

मंगलवार, 21 जनवरी 2020

उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले में जहर खाकर दुष्कर्म पीड़ित छात्रा ने की आत्महत्या

Rape victim student commits suicide by eating poison - Chitrakoot News in Hindi
 न्यूज डेस्क  आगरा मीडिया  ::.चित्रकूट। उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले में कथित रूप से जहर खाने के बाद सोमवार को एक दुष्कर्म पीड़ित छात्रा की मौत हो गई है। पुलिस अधीक्षक (एसपी) अंकित मित्तल ने बताया कि राजापुर थाना क्षेत्र के एक गांव की बारहवीं कक्षा में पढ़ने वाली 18 साल की एक छात्रा ने रविवार शाम संदिग्ध परिस्थितियों जहर खा लिया था, जिसकी उपचार के दौरान सोमवार को सरकारी अस्पताल में मौत हो गई है।

उन्होंने बताया कि छात्रा के साथ डेढ़ साल पुर्व दुष्कर्म की घटना घटित हुई थी। इस मामले का आरोपी रोहित तिवारी तभी से जेल में बंद है और इसी मामले में सोमवार को न्यायालय में उसके बयान दर्ज होने थे।

एसपी ने बताया कि लड़की के कमरे में रखे रजिस्टर से एक सुसाइड नोट मिला है। वहीं, लड़की के भाई की तहरीर पर तौरा गांव के युवक अनूप पटेल के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने की आईपीसी की धारा-306 के तहत मुकदमा दर्ज कर सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है।

वहीं, राजापुर थानाध्यक्ष (एसओ) गुलाब त्रिपाठी ने बताया कि लड़की घर से दूर किराए का कमरा लेकर पढ़ाई कर रही थी, रविवार को ही वह अपने एक रिश्तेदार के साथ गांव पहुंची थी और उसके कुछ घंटे बाद ही वह सोतीपुरवा में राहगीरों को बेहोशी की हालत में मिली थी, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। (आईएएनएस)


गौमाता   दान   ::गौमाता को आपने आजतक कभी कोई आर्थिक सहयोग नहीं किया है तो खुद की समझ और संवेदना के बारे में सोचें कि गौमाता की सेवा में आपका क्या योगदान है ? 
गो दान को महा दान माना जाता है।
इसलिए  सभी  "पाठकों-मित्रों से गौमाता के सहयोग के लिए निवेदन करते है। गौमाता मदद के लिए छोटी-सी सहयोग राशि १०१ रूपये का योगदान दें, यह सहयोग गौमाता ट्रस्ट के लिए जाएगा, उनके निवेदन पर ही पोर्टल पर प्रकाशित किया जा रहा है  

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी: केवल इस ब्लॉग का सदस्य टिप्पणी भेज सकता है.