
न्यूज डेस्क आगरा मीडिया ::.मथुरा के कस्बा मांट में सोमवार की सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। नौहझील की तरफ से आ रही प्राइवेट बस ने 10 साल के बच्चे को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने मार्ग पर जाम लगाकर जमकर हंगामा किया।
मांट मूला निवासी 10 वर्षीय तनुज पुत्र मनोज कुमार सड़क पार कर रहा था, तभी नौहझील की तफर से आई बस ने उसे रौंद दिया। हादसे में तनुज की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक बस लेकर फरार हो गया। वहीं मासूम की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों ने शव सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंची मांट पुलिस ने लोगों को काफी समझाने का प्रयास किया लेकिन वे नहीं माने। बाद में कार्रवाई का आश्वासन मिलने पर लोग शांत हुए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
गौमाता दान ::. गौमाता को आपने आजतक कभी कोई आर्थिक सहयोग नहीं किया है तो खुद की समझ और संवेदना के बारे में सोचें कि गौमाता की सेवा में आपका क्या योगदान है ?
गो दान को महा दान माना जाता है।
इसलिए सभी "पाठकों-मित्रों से गौमाता के सहयोग के लिए निवेदन करते है। गौमाता मदद के लिए छोटी-सी सहयोग राशि १०१ रूपये का योगदान दें, यह सहयोग गौमाता ट्रस्ट के लिए जाएगा, उनके निवेदन पर ही पोर्टल पर प्रकाशित किया जा रहा है
गो दान को महा दान माना जाता है।
इसलिए सभी "पाठकों-मित्रों से गौमाता के सहयोग के लिए निवेदन करते है। गौमाता मदद के लिए छोटी-सी सहयोग राशि १०१ रूपये का योगदान दें, यह सहयोग गौमाता ट्रस्ट के लिए जाएगा, उनके निवेदन पर ही पोर्टल पर प्रकाशित किया जा रहा है



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
टिप्पणी: केवल इस ब्लॉग का सदस्य टिप्पणी भेज सकता है.