केजरीवाल के खिलाफ उम्मीदवार नहीं बदलेगी भाजपा, कांग्रेस ने नई दिल्ली से रोमेश सभरवाल को मैदान में उतारा - Agra Media

Breaking

मुख्य समाचार

मंगलवार, 21 जनवरी 2020

केजरीवाल के खिलाफ उम्मीदवार नहीं बदलेगी भाजपा, कांग्रेस ने नई दिल्ली से रोमेश सभरवाल को मैदान में उतारा


 न्यूज डेस्क  आगरा मीडिया  ::.भारतीय जनता पार्टी ने नई दिल्ली सीट से अपना उम्मीदवार बदलने से इंकार कर दिया है और सुनील यादव ही उसके उम्मीदवार होंगे। पहले चर्चा थी कि सुनील की जगह सतीश उपाध्याय को भाजपा टिकट दे सकती है। इस सीट पर सीएम अरविन्द केजरीवाल आप और रोमेश सभरवाल कांग्रेस के उम्मीदवार हैं।

भाजपा ने यहां से सुनील यादव को टिकट दिया लेकिन रात को खबर फ़ैल गयी कि उनका टिकट बदला जा सकता है। हालाँकि अब पार्टी ने साफ़ किया है कि यादव ही उसके उम्मीदवार रहेंगे। भाजपा के टिकट वितरण को लेकर इस बार कई जगह सवाल उठ रहे हैं। इनमें एक सीट उत्तम नगर भी है जहाँ इस बार पवन शर्मा को टिकट नहीं दिया गया है। पवन ने २०१३ में यहाँ से जीत दर्ज की थी। आप ने यहाँ फिर से नरेश बाल्यान को मैदान में उतारा है।

उधर मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने आज अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। कल वे डेरी हो जाने से नामांकन नहीं भर पाए थे। नई दिल्ली में भाजपा ने दिल्ली इकाई के युवा मोर्चा अध्यक्ष सुनील यादव को उम्मीदवार बनाया लेकिन उनका टिकट काटने की चर्चा फ़ैल गयी। भाजपा नई दिल्ली उम्मीदवार को लेकर दो फाड़ होती दिख रही थी। आज ही नामांकन का आखिरी दिन है।

खुद को ”डार्क हार्स” मान रही कांग्रेस ने नई दिल्ली सीट से मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल के खिलाफ रोमेश सभरवाल को मैदान में उतारा है। इस सीट पर मुकाबला दिलचस्प बन सकता है।

कांग्रेस ने मंगलवार को उम्मीदवारों की जो एक और लिस्ट जारी की है उसमें ५  उम्मीदवारों के नाम हैं। कांग्रेस ने मादीपुर विधानसभा आरक्षित सीट से जय प्रकाश पंवार, विकासपुरी से मुकेश शर्मा,  बिजवासन विधानसभा सीट से प्रवीण राणा, मेहरौली सीट से मोहिंदर चौधरी और ओखला से परवेज हाशमी को उतारा है। इससे पहले कांग्रेस ने पूर्व विधायक अमरीश गौतम और भीष्म शर्मा, जो पहले भाजपा में शामिल हुए थे, को कोंडली और घोंडा निर्वाचन क्षेत्रों से कांग्रेस के टिकट दिए हैं। इनके अलावा एस रामिंदर सिंह बमराह तिलका नगर से चुनाव लड़ेंगे। राजिंदर नगर से डूसू के पूर्व अध्यक्ष रॉकी तुसाद, बदरपुर से प्रमोद कुमार यादव और करावल नगर से अरविंद सिंह चुनावी मैदान में होंगे।



गौमाता   दान   ::गौमाता को आपने आजतक कभी कोई आर्थिक सहयोग नहीं किया है तो खुद की समझ और संवेदना के बारे में सोचें कि गौमाता की सेवा में आपका क्या योगदान है ? 
गो दान को महा दान माना जाता है।
इसलिए  सभी  "पाठकों-मित्रों से गौमाता के सहयोग के लिए निवेदन करते है। गौमाता मदद के लिए छोटी-सी सहयोग राशि १०१ रूपये का योगदान दें, यह सहयोग गौमाता ट्रस्ट के लिए जाएगा, उनके निवेदन पर ही पोर्टल पर प्रकाशित किया जा रहा है  

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी: केवल इस ब्लॉग का सदस्य टिप्पणी भेज सकता है.