DELHI : केजरीवाल ने दलितों के लिए कुछ नहीं किया : पासवान - Agra Media

Breaking

मुख्य समाचार

सोमवार, 20 जनवरी 2020

DELHI : केजरीवाल ने दलितों के लिए कुछ नहीं किया : पासवान

केजरीवाल ने दलितों के लिए कुछ नहीं किया : पासवान
(आप) से इस्तीफा देने वाले राजकुमार पासवान
 न्यूज डेस्क  आगरा मीडिया  ::.आम आदमी पार्टी (आप) की सदस्यता से इस्तीफा देने वाले नेता राजकुमार पासवान ने कहा है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पांच साल दलितों के लिए कुछ नहीं किया बल्कि ढोल पीटते रहे इसलिए उन्हें पार्टी से त्याग पत्र देना पड़ा।

बिहार के हाजीपुर से आप के टिकट पर लोक जनशक्ति पार्टी के नेता एवं केन्द्रीय मंत्री रामविलास पासवान के खिलाफ लोकसभा चुनाव लड़ चुके श्री राजकुमार ने यूनीवार्ता को बताया कि श्री केजरीवाल ने किसी दलित को उप मुख्यमंत्री नहीं बनाया और न ही विधानसभा में महिलाओं को आरक्षण भी नहीं दिया। उन्होंने बताया कि श्री केजरीवाल की ईमानदार छवि अब उजागर हो गई है और उनका पाखंड सामने आ गया। 

उन्होंने आरोप लगाया कि राजधानी में संत रविदास की मूर्ति तोड़े जाने पर वह चुप रहे तथा नागरिकता मुद्दे पर भी खामोश रहे। शाहीन बाग में नागरिकता (संशोधन) विधेयक के विरोध में धरने पर बैठी औरतों के पक्ष में एक शब्द नहीं बोला। 



उन्होंने कहा कि आप पार्टी से तो बेहतर कांग्रेस ही है जिसने सभी धर्मों और जातियों को साथ लेकर विकास किया। उन्होंने आरोप लगाया कि केजरीवाल नकली नकाबपोश अम्बेडकरवादी हैं। श्री पासवान ने कहा कि उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय की नौकरी छोड़कर केजरीवाल के साथ आये पर गहरी निराशा हुई।


गौमाता   दान   ::गौमाता को आपने आजतक कभी कोई आर्थिक सहयोग नहीं किया है तो खुद की समझ और संवेदना के बारे में सोचें कि गौमाता की सेवा में आपका क्या योगदान है ? 
गो दान को महा दान माना जाता है।
इसलिए  सभी  "पाठकों-मित्रों से गौमाता के सहयोग के लिए निवेदन करते है। गौमाता मदद के लिए छोटी-सी सहयोग राशि १०१ रूपये का योगदान दें, यह सहयोग गौमाता ट्रस्ट के लिए जाएगा, उनके निवेदन पर ही पोर्टल पर प्रकाशित किया जा रहा है  

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी: केवल इस ब्लॉग का सदस्य टिप्पणी भेज सकता है.