UP BOARD परीक्षा में मुन्नाभाई का खतरा, फरार सॉल्वर गैंग की 'कुंडली' खंगाल रही पुलिस - Agra Media

Breaking

मुख्य समाचार

सोमवार, 20 जनवरी 2020

UP BOARD परीक्षा में मुन्नाभाई का खतरा, फरार सॉल्वर गैंग की 'कुंडली' खंगाल रही पुलिस

एसएसपी बबलू कुमार
 न्यूज डेस्क  आगरा मीडिया  ::.18 फरवरी से शुरू होने जा रही यूपी बोर्ड की परीक्षा में मुन्ना भाई आ सकते हैं। इस आशंका पर पुलिस को अलर्ट किया गया है। इसकी वजह यह है कि आगरा में हाल ही में पुलिस, सेना भर्ती की परीक्षा और टीईटी में मुन्ना भाई पकड़े गए हैं। इनके साथी फरार चल रहे हैं।
पिछले दो सालों में 17 युवक  परीक्षार्थियों की जगह परीक्षा देते हुए पकड़े गए थे। इन बातों को ध्यान में रखकर पुलिस एहतियात बरत रही है। सॉल्वर गिरोह के सरगना रजनेश सहित अन्य सदस्यों की तलाश तेज कर दी गई है। पुलिस ने एक महीने में 25 सॉल्वर पकड़े। इसमें रजनेश का भाई ब्रिजेश भी पकड़ा गया। इन सभी के मोबाइल की कॉल डिटेल निकलवाई गई है।

इसमें देखा जा रहा है कि कहीं यूपी बोर्ड के छात्र तो इनके संपर्क में नहीं थे। पुलिस ने नकल कराने का ठेका लेने वाले लोगों की भी सूची तैयार की है। ये पिछले सालों की परीक्षा में प्रकाश में आए थे। इनका भी सत्यापन कराया जा रहा है कि इन दिनों क्या कर रहे हैं?

22 केंद्र डाले जा चुके काली सूची में
जनपद में 53 विद्यालयों को इस बार काली सूची में डाला गया है। इनमें परीक्षाएं नहीं कराई जाएंगी। इनमें पिछले सालों में नकल पकड़े जाने के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। मंडल में ऐसे विद्यालयों की संख्या 53 है।

किए जा रहे हैं सुरक्षा इंतजाम
यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए सुरक्षा के इंतजाम किए जा रहे हैं। मीटिंग हो चुकी है। सॉल्वर गैंग इस परीक्षा में सेंध न लगा सकें, इसके लिए सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं - बबलू कुमार, एसएसपी।



गौमाता   दान   ::गौमाता को आपने आजतक कभी कोई आर्थिक सहयोग नहीं किया है तो खुद की समझ और संवेदना के बारे में सोचें कि गौमाता की सेवा में आपका क्या योगदान है ? 
गो दान को महा दान माना जाता है।
इसलिए  सभी  "पाठकों-मित्रों से गौमाता के सहयोग के लिए निवेदन करते है। गौमाता मदद के लिए छोटी-सी सहयोग राशि १०१ रूपये का योगदान दें, यह सहयोग गौमाता ट्रस्ट के लिए जाएगा, उनके निवेदन पर ही पोर्टल पर प्रकाशित किया जा रहा है  

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी: केवल इस ब्लॉग का सदस्य टिप्पणी भेज सकता है.