थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 12 वर्षीय बालिका सोमवार सुबह शौच के लिए गई थी। इसके बाद घर नहीं लौटी। ग्रामीणों ने उसका निर्वस्त्र शव एक खाली प्लॉट में पड़ा देखा। उसके शरीर और चेहरे पर खरोंच के निशान बताए गए हैं। ग्रामीणों ने इसकी सूचना थाना पुलिस को दी।
सूचना पर एसपी ग्रामीण रवि कुमार और कई थानों का फोर्स पहुंच गया। मौके पर डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया। घटना स्थल पर गहनता से छानबीन की गई। पुलिस ने ग्रामीणों से जानकारी जुटाई। प्रथम दृष्टया दुष्कर्म के बाद हत्या की बात सामने आई है।
ग्रामीणों के अनुसार बालिका कक्षा आठ की छात्रा थी। उसके माता-पिता की मौत हो चुकी है। वो अपने ताऊ के पास रहती थी। बालिका के साथ हुए जघन्य अपराध से ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने पुलिस से घटना का जल्द खुलासा करने की मांग की है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
टिप्पणी: केवल इस ब्लॉग का सदस्य टिप्पणी भेज सकता है.