KBC 12 Registration : आज से शुरू हो रहे हैं 'कौन बनेगा करोड़पति 12' के रजिस्‍ट्रेशन, पहुंच सकते हैं हॉट सीट पर, यहां पढ़ें पूरी प्रक्रिया - Agra Media

Breaking

मुख्य समाचार

शनिवार, 9 मई 2020

KBC 12 Registration : आज से शुरू हो रहे हैं 'कौन बनेगा करोड़पति 12' के रजिस्‍ट्रेशन, पहुंच सकते हैं हॉट सीट पर, यहां पढ़ें पूरी प्रक्रिया

Amitabh Bachchan
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन जल्द ही अपना हिट गेम शो 'कौन बनेगा करोड़पति' का 12वां सीजन लेकर आ रहे हैं। इस शो को बीते कई वर्षों से दर्शक देखते आ रहे हैं और इसे खूब पसंद भी कर रहे हैं। अब बिग बी ने घोषणा करते हुए बताया है कि वो इस शो का नया सीजन लेकर आ रहे हैं। अमिताभ बच्चन ने एक वीडियो शेयर कर बताया कि इस शो रजिस्ट्रेशन आज रात यानि 9 मई रात नौ बजे से सिर्फ सोनी टीवी शुरू होगा।

सोनी टीवी पर केबीसी -12 के रजिस्ट्रेशन से जुड़ी जानकारी देते हुए अमिताभ बच्चन ने लिखा, हम वापस आ रहे हैं ....सोनी टीवी.. हर चीज को ब्रेक लग सकता है पर सपनों को ब्रेक नहीं लग सकता है...आपके सपनों को उड़ान देने के लिए फिर अमिताभ बच्चन केबीसी-12 लेकर आ रहे हैं।  रजिस्ट्रेशन शुरू होंगे 9 मई रात 9 बजे सिर्फ सोनी टीवी पर।   



केबीसी के रजिस्ट्रेशन की जानकारी देते हुए अमिताभ अपने अंदाज में ही दिख कर रहे हैं। वह वीडियो में ब्लैक शूट पहने हुए बहुत क्लासी लग रहे हैं। उनका अंदाज और जोश देखकर लग रहा है वह फिर से टीवी की दुनिया में धूम मचाने को तैयार हैं। गौरतलब है कि देशभर में लॉकडाउन के चलते मेकर्स भी इस शो के रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन शुरू कर दिया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी: केवल इस ब्लॉग का सदस्य टिप्पणी भेज सकता है.