पंजाब में नशा आंतकवाद फैलाने से बाज़ आए पाकिस्तान - कैप्टन अमरिंदर सिंह - Agra Media

Breaking

मुख्य समाचार

रविवार, 10 मई 2020

पंजाब में नशा आंतकवाद फैलाने से बाज़ आए पाकिस्तान - कैप्टन अमरिंदर सिंह

Pakistan outbid by spreading intoxicating terror in Punjab - Captain Amarinder Singh - Punjab-Chandigarh News in Hindi
चंडीगढ । पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने पाकिस्तान द्वारा सीमा पार से नशा आंतकवाद फैलाने के लगातार किये जा रहे यत्नों के विरुद्ध सख़्त चेतावनी दी है। उन्होंने दृढ़ इच्छाशक्ति ज़ाहिर करते हुए कहा कि कोविड के संकट के दरमियान भी पंजाब पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है और सीमा पार की देश विरोधी गतिविधियों पर तीखी नजऱ रखी जा रही है।
पुलिस द्वारा नशों के कारोबार में बड़ी मछलियों को काबू करने के संदर्भ में मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘हमें सब कुछ दिखाई दे रहा है कि पाकिस्तान कर क्या रहा है?’’ लोगों को भरोसा देते हुए कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने कहा कि पुलिस फोर्स चाहे कोविड की ड्यूटियों में कितनी भी व्यस्त क्यों न हो, सरहद पर पूरी निगाह रख रही है। उन्होंने डी.जी.पी. दिनकर गुप्ता के नेतृत्व वाली पुलिस फोर्स को बधाई दी, जिन्होंने ताज़ा गिरफ्तारियों के साथ-साथ हिज़बुल मुजाहिदीन के खि़लाफ़ जम्मू-कश्मीर में चलाए गए ऑपरेशनों में अहम भूमिका अदा की। उन्होंने हिलाल की गिरफ्तारी का हवाला दिया जो हिज़बुल मुजाहिदीन का सक्रिय कार्यकर्ता था और पाबन्दीशुदा जत्थेबंदी का कमांडर नायकू जिसको कश्मीर में सुरक्षा बलों ने हलाक कर दिया था, का नज़दीकी साथी था।
कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने स्पष्ट तौर पर कहा कि कोविड संकट के बावजूद पाकिस्तान द्वारा नशे, हथियार और ड्रग मनी को बढ़ावा देने की कोशिशों को सफल नहीं होने देंगे, क्योंकि पड़ोसी मुल्क राज्य को अस्थिर करके यहाँ की शान्ति भंग करने की भद्दी चालें चल रहा है। उन्होंने कहा, ‘‘हम ऐसी घटना की हरगिज़ इजाज़त नहीं देंगे।’’
मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब पुलिस और सीमा सुरक्षा बल (सीमा पर सुरक्षा की पहली कतार) द्वारा पाकिस्तान के नापाक मंसूबों को मात देने के लिए पूरी मुस्तैदी बरती जा रही है। उन्होंने साथ ही कहा कि पंजाब की पुलिस लगातार चौकसी के साथ काम कर रही है, जिससे ऐसे घृणित कामों को पूरा नहीं होने दिया जाये।
मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘‘दहशतगर्दों और गैंग्स्टरों ने सोचा होगा कि पुलिस कर्मियों की कोविड-19 ड्यूटी और स्रोतों की बाँट होने के कारण पैदा हुए हालातों का लाभ लेते हुए वह पंजाब में नशों और हथियारों की तस्करी करके अशांति पैदा कर देंगे। चाहे आधी पुलिस फोर्स कफ्र्यू /लॉकडाउन की ड्युूटी और मानव कल्याण के लिए काम कर रही है परन्तु वह साथ ही सीमा पर घट रही गतिविधियों पर भी गहरी निगरानी रख रही है।
उन्होंने कहा कि हम यह यकीनी बनाऐंगे कि देश विरोधी असामाजिक तत्वों को पकड़ कर सलाखों के पीछे भेजा जाये, जहाँ उनकी असली जगह है।
राज्य के लोगों के साथ पंजाब के अंदर नशों के धंधो की कमर तोड़ देने संबंधी किये अपने वायदे को याद करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि रणजीत उर्फ चीता की गिरफ्तारी ने इसको प्रभावी रूप में कर दिखाया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मार्च 2017 में पंजाब के अंदर उनकी सरकार बनने के बाद पुलिस द्वारा दहशतगर्दी ताकतों पर नकेल कसने के लिए पूरी चौकसी से काम किया जा रहा है और अब तक ऐसे 32 गिरोहों को काबू कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि इस समय के दौरान 155 दहशतगर्दों /कट्टरपंथियों को गिरफ़्तार करने के साथ-साथ बड़ी मात्रा में हथियारों, जिनमें विदेशों में बने हथियार और चीन में बने ड्रोन शामिल हैं, की बरामदगी की जा चुकी है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी: केवल इस ब्लॉग का सदस्य टिप्पणी भेज सकता है.