एयर इंडिया के 5 पायलट कोरोना पॉजिटिव! - Agra Media

Breaking

मुख्य समाचार

रविवार, 10 मई 2020

एयर इंडिया के 5 पायलट कोरोना पॉजिटिव!

Air India 5 Pilot Corona Positive - Mumbai News in Hindi
मुंबई :एयर इंडिया के सूत्र के अनुसार एयर इंडिया के 5 पायलट कोरोना पॉजिटिव आए हैं, प्री-फ्लाइट (उड़ान से पहले हुए) टेस्ट में पायलट पॉजिटिव आए हैं। किसी में भी कोरोना वायरस के लक्षण नहीं हैं, सभी मुंबई स्थित हैं। ये चीन गई कार्गो फ्लाइट में थे।
भारत में कोरोनावायरस महामारी के चलते 2 हजार से अधिक मौतों के साथ ही कोविड-19 संक्रमण से ग्रस्त हुए लोगों की संख्या 63 हजार के करीब पहुंच गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने इस बात की जानकारी दी। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा रविवार सुबह जारी किए गए नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, देश में कोरोना पीड़ितों की संख्या 62 हजार 939 है। इनमें से 41 हजार 472 लोग अभी भी कोविड-19 संक्रमण से ग्रस्त हैं, जबकि उपचार के बाद पूर्ण रूप से स्वस्थ हुए कुल 19 हजार 357 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। वहीं मरने वालों का कुल आंकड़ा 2,109 है।

एक ओर जहां महाराष्ट्र में कोविड-19 संक्रमण के सबसे अधिक मामले सामने आए हैं, वहीं अब अंडमान निकोबार, अरुणाचल प्रदेश, गोवा, मणिपुर और मिजोरम में महामारी के कोई मामले नहीं हैं।

महारष्ट्र में अब तक 20 हजार 228 लोगों के कोरोना से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है, जबकि 3 हजार 800 मरीज महामारी से पृरी तरह स्वस्थ हो गए है। हालांकि, 779 लोगों की मृत्यु के साथ ही राज्य में मौतों के आंकड़ों में भी लगातार बढ़ोत्तरी देखी जा रही है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी: केवल इस ब्लॉग का सदस्य टिप्पणी भेज सकता है.