
नई दिल्ली :कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आज कहा की सरकार को स्ट्रेटजी के तहत लॉकडाउन खोलना चाहिए। उन्होंने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पत्रकारों से बात की।
राहुल गाँधी बोले जो लोग इस लॉकडाउन की वजह से जूझ रहे हैं उनकी मदद किए बिना हम लॉकडाउन को जारी नहीं रख सकते। मैं सरकार से अनुरोध करूंगा कि वो राज्य सरकारों को, जिलाधिकारी को अपने पार्टनर के तौर पर देखें और फैसले लेने को केंद्रीकृत न करें। जिस हालात में हम अब हैं उससे हमें आगे निकलना है। लॉकडाउन हुआ ठीक है अब खोलने के लिए स्ट्रेटजी की जरूरत है, उसमें कांग्रेस पार्टी सहयोग करने को तैयार है।
उन्होंने आगे कहा जो ज़ोन बने हैं रेड, ग्रीन, ऑरेंज ये राष्ट्रीय स्तर पर बने हैं। ये ज़ोन राज्य स्तर पर बनने चाहिए। हमारे राज्य के CM हमें कह रहे हैं कि जो राष्ट्रीय स्तर पर रेड ज़ोन हैं वो असल में ग्रीन ज़ोन है। जो ज़ोन बन रहे हैं वो DM और CM के आधार पर बनने चाहिए जानकारी उनके पास है। आरोग्य सेतु' ऐप को हैकर्स ने क्रैक कर दिया है ये लोग जानते हैं। मेरा मुख्य मुद्दा है कि उसका इंटरनल प्रोग्राम सबको खोल कर दिखा दीजिए। मेरा कहना है कि आप पारदर्शिता लाइए फिर आप ऐप चलाना चाहते हैं तो चला सकते हैं।
वह बोले लॉकडाउन के पहले कोरोना घातक बीमारी नहीं थी, लॉकडाउन के बाद ये लोगों के दिमाग में घातक बीमारी हो गई है। ये 1% लोगों के लिए घातक है। अगर हम लॉकडाउन को हटाना चाहते हैं तो हमें डर के माहौल को मिटाना ही पड़ेगा। नहीं तो आप सब कुछ खोल दो कोई बाहर नहीं आने वाला।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
टिप्पणी: केवल इस ब्लॉग का सदस्य टिप्पणी भेज सकता है.