पॉलीथिन हटाओ पर्यावरण बचाओ'- Polythene BANNED AGRA NEWS - Agra Media

Breaking

मुख्य समाचार

रविवार, 16 जून 2019

पॉलीथिन हटाओ पर्यावरण बचाओ'- Polythene BANNED AGRA NEWS

समाचार आगरा मीडिया :_प्लास्टिक इस समय का प्रमुख विषाक्त प्रदूषक है। एक गैर विघटित पदार्थ होने तथा जहरीले रसायन से बना होने के कारण यह पृथ्वी, हवा और पानी को प्रदूषित करता है।प्लास्टिक इस समय का प्रमुख विषाक्त प्रदूषक है। एक गैर विघटित पदार्थ होने तथा जहरीले रसायन से बना होने के कारण यह पृथ्वी, हवा और पानी को प्रदूषित करता है। प्लास्टिक अपने उत्पादन और निपटान (डिस्पोजल ) के दौरान पर्यावरण की गंभीर क्षति का कारण बनता है। प्लास्टिक के खतरों को कम करने का तरीका तो केवल प्लास्टिक के उपयोग को कम करने और इसके उत्पादन में कटौती करने से ही सम्भव है।
पॉलिएथिलीन, पॉलिविनाएल क्लोराइड, पॉलिस्टरीन् बड़े पैमाने पर प्लास्टिक के निर्माण में प्रयोग किया जाता है। सिंथेटिक पॉलिमर आसानी से जटिल आकार में ठल जाते हैं, उच्च रासायनिक प्रतिरोधक है, और अधिक या कम लोचदार होते हैं। कुछ को फाइबर या पतली पारदर्शी फिल्मों में भी बदला जा सकता है। इन्ही गुणों के कारण उन्हें कई लोकप्रिय टिकाऊ या डिस्पोजेबल वस्तुओं और पैकेजिंग सामग्री बनाने के लिए उपयोग मे लाया जाता है। इन सामग्रियों का आणविक भार कई हजारों से लेकर 1,50,000 है। अत्यधिक आणविक आकार होने के कारण ही इन रसायनों की प्रतिरोधक छ्मता अधिक होती है और ये लंबे समय के लिए मिट्टी के वातावरण में अपने आप को बनाये रखते हैं।
प्लास्टिक कचरा पर्यावरण के लिए एक गंभीर संकट बना हुआ है। हर परिवार हर साल क़रीब तीन-4 किलो प्लास्टिक थैलों का इस्तेमाल करता है। बाद में यही प्लास्टिक के थैले कूड़े के रूप में पर्यावरण के लिए मुसीबत बनते हैं। पिछले साल देश में 29 लाख टन प्लास्टिक कचरा था, जिसमें से करीब 15 लाख टन कचरा सिर्फ़ प्लास्टिक का ही था ।
एक रिपोर्ट के मुताबिक़ पूरे संसार में प्रतिवर्ष 100 मिलिअन टन से भी यादा प्लास्टिक का उत्पादन होता है। देश में हर साल 30-40 लाख टन प्लास्टिक का उत्पादन किया जाता है। इसमें से क़रीब आधा यानी 20 लाख टन प्लास्टिक रिसाइक्लिंग के लिए मुहैया होता है। हालांकि हर साल क़रीब साढ़े सात लाख टन कूड़े की रिसाइक्लिंग की जाती है। कूड़े की रिसाइक्लिंग को उद्योग को दर्जा हासिल है और सालाना क़रीब 25 अरब रुपये का कारोबार है। देश में प्लास्टिक का रिसाइक्लिंग करने वाली छोटी-बड़ी 20 हज़ार इकाइयां हैं। भारत में प्रति वष? प्रति व्यक्ति 2 क़िग्रा प्लास्टिक जबकि युरोपिअन देशो में 60 क़िग्रा और अमेरिका में 80 क़िग्रा प्लास्टिक प्रयोग किया जाता है।
प्लास्टिक बनाने में आसान और सस्ता है और वे एक लंबे समय तक चलता है। दुर्भाग्य से ये उपयोगी गुणों वाला प्लास्टिक ही एक बड़ी समस्या प्रदूषण बना सकता है। क्योंकि प्लास्टिक सस्ते है, लोग आसानी से इसे फेंक देते है और वातावरण में बने रहने से बड़ा नुकसान हो सकता है। जमीन पर फेंका गया प्लास्टिक ड्रेनेज लाइनों में प्रवेश कर उसमे अवरोध उत्पन्न करता है और शहरों में स्थानीय क्षेत्रों में बाढ़ ला सकता है, जैसा कि हम मुंबई, 1998 में भारत में देख चुके है। प्लास्टिक के कुछ घटकों में से जैसे बेंजीन और विनाएल क्लोराइड को कैंसर का कारण जाना जाता है और् तरल हाइड्रोकार्बन पृथ्वी और हवा को दूषित करते है। प्लास्टिक रेजिन जो स्वयं वलनशील हैं और दुनिया में कई दुर्घटनाओं के लिये जिम्मेदार है। प्लास्टिक के उत्पादन के दौरान कुछ हानिकारक पदार्थ (कृत्रिम रसायन) जैसे एथिलीन ऑक्साइड, बेंजीन और ज़ाइलीन्स उत्सर्जित होते हैं जो पारिस्थितिकी प्रणाली को नुकसान पहुचाते हैं। इसके अलावा तंत्रिका तंत्र और प्रतिरक्षा प्रणाली को भी नुकसान पहुचाते हैं तथा रक्त और गुर्दों पर् प्रतिकूल प्रभाव डद्मलते हैं।
देश के करीब 10 लाख लोग प्लास्टिक संग्रह के काम में लगे हैं, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी बड़ी तादाद में शामिल हैं। इन महिलाओं और बच्चों को कूड़े से कागज और प्लास्टिक बीनते हुए देखा जा सकता है। ये लोग अपने स्वास्थ्य को दांव पर लगाकर कूड़ा बीनते हैं इसके बावजूद इन्हें वाजिब मेहनताना तक नहीं मिल पाता। हालांकि इस धंधे में बिचौलिये (कबाड़ी) चांदी कूटते हैं।
केन्द्र सरकार ने भी प्लास्टिक कचरे से पर्यावरण को होने वाले नुकसान का आकलन कराया है। इसके लिए कई समितियां और कार्यबल गठित किए गए हैं। दरअसल, प्लास्टिक थैलों के इस्तेमाल से होने वाली समस्याएं यादातर कचरा प्रबंधन प्रणालियों की खामियों की वजह से पैदा हुई हैं। प्लास्टिक का यह कचरा नालियों और सीवरेज व्यवस्था को ठप कर देता है। इतना ही नहीं नदियों में भी इनकी वजह से बहाव पर असर पड़ता है और पानी के दूषित होने से मछलियों की मौत तक हो जाती है। मुख्य रूप से कछुये इस प्रदूषण से बुरी तरह प्रभावित है और इसकी लगभग सभी सात प्रजातिया विलुप्त होने के कगार पर हैं । कछुये इन तैरते हुए पारदर्शी थैलों को जेली फिश समझ कर खा जाते है और मर जाते है। इतना ही नहीं कूड़े के ढेर पर पड़ी प्लास्टिक की थैलियों को खाकर आवारा पशुओं की भी बड़ी तादाद में मौतें होती हैं। रि-साइकिल किए गए या रंगीन प्लास्टिक थैलों में ऐसे रसायन होते हैं जो जमीन में पहुंच जाते हैं और इससे मिट्टी और भूगर्भीय जल विषैला बन सकता है। जिन उद्योगों में पर्यावरण की दृष्टि से बेहतर तकनीक वाली रि-साइकिलिंग इकाइयां नहीं लगी होतीं। उनमें रिसाइक्लिंग के दौरान पैदा होने वाले विषैले धुएं से वायु प्रदूषण फैलता है। प्लास्टिक एक ऐसा पदार्थ है जो सहज रूप से मिट्टी में घुल-मिल नहीं सकता। इसे अगर मिट्टी में छोड़ दिया जाए तो भूगर्भीय जल की रिचार्जिंग को रोक सकता है। इसके अलावा प्लास्टिक उत्पादों के गुणों के सुधार के लिए और उनको मिट्टी से घुलनशील बनाने के इरादे से जो रासायनिक पदार्थ और रंग आदि उनमें आमतौर पर मिलाए जाते हैं, वे भी अमूमन स्वास्थ्य को प्रभावित करते हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि प्लास्टिक मूल रूप से नुकसानदायक नहीं होता, लेकिन प्लास्टिक के थैले अनेक हानिकारक रंगोंरंजक और अन्य तमाम प्रकार के अकार्बनिक रसायनों को मिलाकर बनाए जाते हैं। रंग और रंजक एक प्रकार के औद्योगिक उत्पाद होते हैं जिनका इस्तेमाल प्लास्टिक थैलों को चमकीला रंग देने के लिए किया जाता है। इनमें से कुछ रसायन कैंसर को जन्म दे सकते हैं और कुछ खाद्य पदार्थों को विषैला बनाने में सक्षम होते हैं। रंजक पदार्थों में कैडमियम जैसी जो धातुएं होती हैं, जो स्वास्थ्य के लिए बेहद नुक़सानदेह हैं। थोड़ी-थोड़ी मात्रा में कैडमियम के इस्तेमाल से उल्टियां हो सकती हैं और दिल का आकार बढ़ सकता है। लम्बे समय तक जस्ता के इस्तेमाल से मस्तिष्क के ऊतकों का क्षरण होने लगता है। सार्वजनिक हित अनुसंधान समूह, दिल्ली, भारत द्वारा किए गए एक अध्ययन के अनुसार इन खतरों के अलावा, प्लास्टिक की रीसाइक्लिंग बहुत महंगी और श्रम प्रधान है। प्लास्टिक की रीसाइक्लिंग त्वचा और सांस की समस्याओं के साथ जुड़ा हुआ है, प्रयिा के दौरान निकलने वाला विषाक्त धुवा, विशेष रूप से हाइड्रोकार्बन और बचा हुआ अवशेष सांस के द्वरा अन्दर जाकर विभिन्न बीमारियो को जन्म देता है। हालांकि पर्यावरण और वन मंत्रालय ने रि-साइकिंल्ड प्लास्टिक मैन्यूफैक्चर ऐंड यूसेज रूल्सए 1999 जारी किया था। इसे 2003 में पर्यावरण (संरक्षण) अधिनियम-1968 के तहत संशोधित किया गया है, ताकि प्लास्टिक की थैलियों और डिब्बों का नियमन और प्रबंधन सही तरीके से किया जा सके। भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) ने धरती में घुलनशील प्लास्टिक के 10 मानकों के बारे में अधिसूचना जारी की है। मगर इसके बावजूद हालात वही 'ढाक के तीन पात' वाले ही हैं। प्लास्टिक के कचरे से निपटने के लिए अनेक रायों ने तुलनात्मक दृष्टि से मोटे थैलों का उपाय सुझाया है। ठोस कचरे की धारा में इस प्रकार के थैलों का प्रवाह काफी हद तक कम हो सकेगा, क्योंकि कचरा बीनने वाले रिसाइकिलिंग के लिए उनको अन्य कचरे से अलग कर देंगे। अगर प्लास्टिक थैलियों की मोटाई बढ़ा दी जाए तो इससे वे थोड़े महंगे हो जाएंगे और उनके इस्तेमाल में कुछ कमी आएगी। जम्मू एवं कश्मीर, सिक्किम व पश्चिम बंगाल ने पर्यटन केन्द्रों पर प्लास्टिक थैलियों और बोतलों के इस्तेमाल पर पाबंदी लगा दी है। हिमाचल प्रदेश सरकार ने एक कानून के तहत प्रदेश में प्लास्टिक के इस्तेमाल पर पाबंदी लगा दी है। इतना ही नहीं हिमाचल प्रदेश राय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के सहयोग से नमूने के तौर पर शिमला के बाहरी हिस्से में प्लास्टिक कचरे के इस्तेमाल से तीन सड़कों का निर्माण किया है। इस कामयाबी से उत्साहित हिमाचल सरकार ने अब सड़क निर्माण में प्लास्टिक कचरे का इस्तेमाल करने का फैसला किया है। एक सरकारी प्रवक्ता के मुताबिक राय में 'पॉलीथिन हटाओ, पर्यावरण बचाओ' मुहिम के तहत करीब 1381 क्विंटल प्लास्टिक कचरा जुटाया गया है। पूरे प्लास्टिक कचरे का इस्तेमाल राय में प्लास्टिक-कोलतार मिश्रित सड़क के निर्माण् में किया जाएगा। यह कचरा 138 किलोमीटर सड़क के निर्माण के लिए काफी है। अगर मिश्रण में 15 प्रतिशत प्लास्टिक मिलाया जाए तो इससे कोलतार की इतनी ही मात्रा की बचत होगी और इससे प्रति किलोमीटर सड़क निर्माण में 35 से 40 हजार रुपये की बचत होगी।
पर्यावरण के प्रति जागरूकता में वृध्दि के साथ, यह स्पष्ट है कि हम एक स्थाई समाज बनाने के लिएऔर अधिक कुछ कर सकते है। अगर हम में से हर एक छोटे - छोटे कदम उठाय? और कुछ अलग विकल्पो की सहायता ले तो निश्चित रूप से दुनिया की मूल सुंदरता और संसाधन को बहाल करने का रास्ता निकल आयेगा । _______________Plastic is the main toxic pollutant of this time. Due to being a non-disinfected substance and made of toxic chemicals, it pollutes the earth, air and water. Plastics are the main toxic pollutants of this time. Being a non-disinfected substance and made from toxic chemicals, it pollutes the earth, air and water. Plastic causes severe damage to the environment during its production and disposing. The way to reduce the risk of plastic is only possible by reducing the use of plastic and cutting its production.
Polyethylene, polyvinyl chloride, polystyrene is used in the manufacture of large-scale plastic. Synthetic polymers are easily flattened in complex shape, are highly chemical resistant, more or less elastic. Some can also be changed in fiber or thin transparent films. Due to these qualities, they are used to make many popular durable or disposable items and packaging materials. The molecular weight of these materials ranges from several thousand to 1,50,000. Due to the high molecular size, these chemicals have a high resistance level and they maintain themselves in the soil environment for a long time.
There is a serious crisis for the plastic garbage environment. Every family uses about 3-4 kg of plastic bags every year. Later this plastic bag becomes a problem for the environment in the form of garbage. Last year, there were 29 lakh tonnes of plastic waste in the country, out of which about 15 lakh tonnes of garbage was only of plastic.
According to a report, more than 100 million tons of plastic is produced every year in the whole world. Every year, 30-40 lakh tonnes of plastic is produced in the country. Nearly half of this is provided for 2 million tons of plastic recycling. However, approximately 7.7 million tonnes of garbage is recycled every year. The recycling of the garbage is regulated by the industry and the business is about 25 billion rupees annually. There are a small 20,000 units of plastic recycling in the country. Per year in India? 2 kg of plastic per person while 60 kg in European countries and 80 kg of plastic is used in the US.
Plastic is easy to make and cheap and they last for a long time. Unfortunately, the plastic with these useful properties can make a big problem pollution. Because the plastic is cheap, people easily throw it and staying in the environment can cause big losses. The plastic thrown on the ground enters the drainage lines and creates obstruction and can flood the local areas in the cities, as we have seen in India in Mumbai, 1998. Among the components of plastic such as benzene and vinyl chloride, the cause of cancer is known and liquid hydrocarbons contaminate the earth and air. Plastic resins, which are self-contained and responsible for many accidents in the world. During the production of plastic, some harmful substances (artificial chemicals) such as ethylene oxide, benzene and xylines are excreted which harm ecosystems. Apart from this, the nervous system and the immune system are also damaged and blood and kidney disease are adverse effects.
About 10 lakh people of the country are engaged in the work of plastic collection, including women and children. These women and children can be seen plucking paper and plastic from the trash. These people take garbage by putting their health on the stake, even though they are not able to get reasonable jobs. However, in this business, intermediaries (Kabbadi) crude silver.
The Central Government has also assessed the damage to the environment due to plastic waste. Several committees and workforce have been constituted for this. In fact, the problems caused by the use of plastic bags have arisen due to the shortcomings of most garbage management systems. This waste of plastic stops drains and sewerage arrangements. Not only this, due to them in rivers, there is an impact on the flow and due to the contamination of the water the fishes die. Turtle is mainly affected by this pollution and almost all of its seven species are on the verge of extinction. Turtles eat these floating transparent bags as jelly fish and die. Not only this, there are also large number of stray animals due to eating plastic bags lying on the heaps of garbage. In re-cycled or colored plastic bags, there are chemicals that reach the ground and hence soil and geological water can become toxic. In the industries which did not have re-cycling units with environmentally superior technology. In them, air pollution is spread through toxic fumes produced during recycling. Plastic is a substance that can not dissolve in soil easily. If it is left in the soil then it can stop the recharging of geological water. Apart from this, for the improvement of the properties of plastic products and to make them soluble with soil, the chemical substances and colors, which are usually mixed in them, also usually affect the health. Health experts say that plastic is not basically harmful, but plastic bags are made up of many harmful dyes and many other types of inorganic chemicals. A type of color and dyes
#candnnewsinagra#
#usatodayworldnewsinagra#
#currentnewsinagra#currentnewsinagra#
#breakingnewsinagra#updatestoday
#onlinenewsinagra#paper
#uptopnewsinagra#
#nationalnewsinagra#app
#latestbreakingnewsinagra#stories
#newbreakingnewsinagra#today
#todaysnewsinagra#
#findnationalnewsinagra#
#usbreakingnewsinagra#
#latestworldnewsinagra#updateslive
#todayscurrentnewsinagra#
#toptennewsinagra#headlinestoday
#latestnewsinagra#todayworldwide
#nationalnewsinagra#highlights
#hâberler
#nationalnewsinagra#articles
#topnewsinagra#items
#currentnewsinagra#reports
#todayshotnewsinagra#
#newsinagra#and
#headlinenewsinagra#
#latestnewsinagra#events

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी: केवल इस ब्लॉग का सदस्य टिप्पणी भेज सकता है.