इमरान खान को चैन नहीं, आर्मी चीफ बाजवा के साथ किया LoC का दौरा Imran Khan not relaxed, visited LoC with Army Chief Bajwa - Agra Media

Breaking

मुख्य समाचार

शुक्रवार, 6 सितंबर 2019

इमरान खान को चैन नहीं, आर्मी चीफ बाजवा के साथ किया LoC का दौरा Imran Khan not relaxed, visited LoC with Army Chief Bajwa

Imran Khan and Qamar Bajwa on Friday visited LoC
 न्यूज डेस्क  आगरा मीडिया  ::---.कुछ दिनों पहले तक भारत को युद्ध की गीदड़भभकी देने वाले पाकिस्तान के पीएम इमरान खान अब सहमे सहमे नजर आ रहे हैं. इसी खौफ का नतीजा है कि इमरान खान ने आज एलओसी का दौरा किया. इमरान खान के साथ पाक के आर्मी चीफ कमर जावेद बाजवा सहित दूसरे मंत्री मौजूद थे. इंटर सर्विस पब्लिक रिलेशन की तरफ से जारी प्रेस रिलीज में कहा गया कि एलओसी दौरे के दौरान इमरान खान और बाजवा ने सेना से बातचीत की और शहीद जवानों के परिजनों से मुलाकात की. इसके साथ ही इमरान खान ने मुजफ्फराबाद का भी दौरा किया और वहां लोगों को संबोधित किया.

इससे पहले बाजवा रावलपिंडी में आयोजित रक्षा दिवस के मुख्य समारोह को संबोधित करते हुए कहा है कि हम कश्मीर के लिए अंतिम गोली, अंतिम सांस और अंतिम सैनिक तक लड़ने के लिए तैयार हैं. बाजवा भले ही लड़ाई की बात कर रहे हों लेकिन इमरान खान के तेवर अब नरम पड़ गए हैं. भारत के खिलाफ युद्ध की धमकी देने वाले इमरान खान ने हाल ही में कहा कि उनका देश कभी भी भारत के साथ युद्ध की शुरुआत नहीं करेगा. उन्होंने कहा था, ''हम कभी भी युद्ध शुरू नहीं करेंगे. पाकिस्तान और भारत दोनों परमाणु शक्तियां हैं और अगर तनाव बढ़ा तो दुनिया खतरे का सामना करेगी.'' उन्होंने कहा था कि युद्ध किसी समस्या का समाधान नहीं है.

बता दें कि एलओसी पर पाकिस्तान ने सेना की एक ब्रिगेड तैनात की है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इस ब्रिगेड में 2000 से अधिक पाकिस्तान के सैनिक हैं. पीओके के पुंछ इलाके के पास बाग और कोटली सेक्टर में यह ब्रिगेड तैनात की गई है. बताया जा रहा है कि इस ब्रिगेड का इस्तेमाल पाकिस्तान जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा के आतंकियों को भारतीय क्षेत्र में घुसाने के लिए कर सकता है. पीओके में हो रही बड़ी हलचल से भारतीय सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हैं.

जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 को लेकर मोदी सरकार के ऐतिहासिक फैसले के बाद से ही पाकिस्तान बौखलाया हुआ है. माना जा रहा है कि पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई भारत में आतंकी हमले की साजिश रच रहा है. खुफिया विभाग को इसको लेकर जानकारी भी मिली थी जिसके बाद से देश के अंदर भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है.

 अंग्रेजी    में पढ़ें  :::---.Until a few days ago, Pakistan PM Imran Khan, who gave the war cry to India, now seems to be in shock. The result of this fear is that Imran Khan visited LOC today. Along with Imran Khan, Pakistan's Army Chief Qamar Javed Bajwa and other ministers were present. In a press release issued by Inter Service Public Relations, it was said that during the LoC tour, Imran Khan and Bajwa interacted with the army and met the families of the martyred soldiers. Along with this, Imran Khan also visited Muzaffarabad and addressed the people there.


Earlier, while addressing the main function of Defense Day held in Bajwa Rawalpindi, he said that we are ready to fight till the last bullet, last breath and last soldier for Kashmir. Bajwa may be talking about fighting but Imran Khan's attitude has softened now. Imran Khan, who threatened war against India, recently said that his country will never start a war with India. He had said, "We will never start a war." Pakistan and India are both nuclear powers and if tensions rise, the world will face danger. ”He said that war is not the solution to any problem.


Please tell that Pakistan has deployed an army brigade on the LoC. According to information received from sources, there are more than 2000 Pakistan soldiers in this brigade. This brigade has been deployed in Bagh and Kotli sector near Poonch area of ​​PoK. It is being told that this brigade can be used by Pakistan Jaish-e-Mohammed and Lashkar-e-Taiba terrorists to infiltrate Indian territory. Indian security agencies are alerted by the huge stir in PoK.


Pakistan has been buoyed since the historic decision of the Modi government on Article 370 from Jammu and Kashmir. It is believed that Pakistan's intelligence agency ISI is plotting terrorist attack in India. The intelligence department was also informed about this, after which security has been increased inside the country as well.


Reach Us
Please share your valuable feedback and ideas. If you enjoy using the website, do give us a 5-star rating! Click here 


यह भी पढ़े :   अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे 

Tags : samachar samachar hindi samachar in Agra, usa samachar in Agra, dinakaran news pepar in Agra, what is samachar in Agra, tamil news hd in Agra, 


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी: केवल इस ब्लॉग का सदस्य टिप्पणी भेज सकता है.