बिहार में बनी अनोखी मानव श्रृंखला, 16 हजार किलोमीटर से ज्यादा लंबी होने की संभावना - Agra Media

Breaking

मुख्य समाचार

रविवार, 19 जनवरी 2020

बिहार में बनी अनोखी मानव श्रृंखला, 16 हजार किलोमीटर से ज्यादा लंबी होने की संभावना

Bihar form more than 16000 km long human chain to spread awareness about environment conservation - Patna News in Hindi
 न्यूज डेस्क  आगरा मीडिया  ::.पटना। बिहार में जल-जीवन-हरियाली अभियान के साथ नशा मुक्ति, बाल विवाह रोकथाम एवं दहेज प्रथा उन्मूलन को लेकर जागरूकता अभियान के तहत रविवार को अनोखी मानव श्रृंखला बनी। राज्य के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक राज्य में करीब सवा चार करोड़ से अधिक लोगों ने सुबह 11.30 बजे से 12 बजे तक एक-दूसरे का हाथ थामा।

मानव श्रृंखला का मुख्य आयोजन पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में हुआ, जहां राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी और जल पुरुष राजेंद्र सिंह सहित कई मंत्री उपस्थित रहे। इनके अलावा सरकार के आला अधिकारियों का दल भी एक-दूसरे के हाथ से हाथ जोड़े कतारबद्घ हुआ। इस मानव श्रृंखला की तस्वीर लेने के लिए ड्रोन और हेलीकॉप्टर मंगवाए गए।

शिक्षा विभाग के एक अधिकारी का दावा है कि पर्यावरण संरक्षण को लेकर जन जागरूकता के लिए यह संभवत: दुनिया की सबसे बड़ी मानव श्रृंखला है। राज्य सरकार की ओर से श्रृंखला के नोडल शिक्षा विभाग के साथ ही सभी जिलों ने तमाम तैयारियां पूरी कर ली गई थी। रविवार को सुबह से ही विभिन्न सडक़ों पर स्कूली बच्चे एक-दूसरे के हाथ थामे खड़े हो गए।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी: केवल इस ब्लॉग का सदस्य टिप्पणी भेज सकता है.