जेपी नड्‌डा बने निर्विरोध भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष,2022 तक रहेगा कार्यकाल - Agra Media

Breaking

मुख्य समाचार

सोमवार, 20 जनवरी 2020

जेपी नड्‌डा बने निर्विरोध भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष,2022 तक रहेगा कार्यकाल

Jagat Prakash Nadda elected unopposed as the National President of Bharatiya Janata Party - Delhi News in Hindi
 न्यूज डेस्क  आगरा मीडिया  ::.नई दिल्ली। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा काे चुन लिया गया है। पार्टी के राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी राधामोहन सिंह ने जेपी नड्डा के अध्यक्ष चुने जाने की घोषणा कर दी है। राष्ट्रीय अध्यक्ष को लेकर सोमवार को नामांकन दाखिल किए गए थे। नामांकन दाखिल करने का आखिरी समय आज 12.30 बजे तक था। जेपी नड्डा को छोड़कर किसी और ने नामांकन नहीं भरा और 2:30 बजे तक नाम वापसी का आखिरी समय था। जेपी नड्डा बीजेपी के 11वें अध्यक्ष बने हैं। इनका कार्यकाल 2022 तक रहेगा।


केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जेपी नड्डा को लेकर कहा है कि उनमें संगठनात्मक खूबियां हैं, सबको साथ लेने की क्षमता है। वे वर्षों से बीजेपी के साथ जुड़े हैं और उनकी अगुवाई में पार्टी नई ऊंचाईयों पर ले जाएंगे। इससे पहले केन्द्रीय मंत्री अमित शाह, नितिन गडकरी और राजनाथ सिंह की ओर जेपी नड्डा के नाम का प्रस्ताव भाजपा के चुनाव अधिकारी राधामोहन सिंह को दिया था। जेपी नड्डा ने नामांकन भर दिया है।



मूल रूप से हिमाचली और बिहार में जन्मे जेपी नड्डा लंबे समय से भाजपा की राष्ट्रीय राजनीति का हिस्सा हैं। पहली बार 1993 में हिमाचल प्रदेश विधानसभा में पहुंचने वाले जेपी नड्डा का जन्म 2 दिसंबर, 1960 को पटना में हुआ था। पटना में ही स्कूलिंग से लेकर बीए तक की पढ़ाई की पढ़ाई की। यहीं वह आरएसएस के छात्र संगठन एबीवीपी से जुड़े थे। इसके बाद वह अपने गृह राज्य हिमाचल प्रदेश लौटे और एलएलबी किया।



गौमाता   दान   ::गौमाता को आपने आजतक कभी कोई आर्थिक सहयोग नहीं किया है तो खुद की समझ और संवेदना के बारे में सोचें कि गौमाता की सेवा में आपका क्या योगदान है ? 
गो दान को महा दान माना जाता है।
इसलिए  सभी  "पाठकों-मित्रों से गौमाता के सहयोग के लिए निवेदन करते है। गौमाता मदद के लिए छोटी-सी सहयोग राशि १०१ रूपये का योगदान दें, यह सहयोग गौमाता ट्रस्ट के लिए जाएगा, उनके निवेदन पर ही पोर्टल पर प्रकाशित किया जा रहा है  

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी: केवल इस ब्लॉग का सदस्य टिप्पणी भेज सकता है.