उदयपुर जिले में 224 ग्राम पंचायतों में पंच-सरपंच के लिए मतदान जारी - Agra Media

Breaking

मुख्य समाचार

बुधवार, 22 जनवरी 2020

उदयपुर जिले में 224 ग्राम पंचायतों में पंच-सरपंच के लिए मतदान जारी

Polling for Panch-Sarpanch continues in 224 gram panchayats in Udaipur district - Udaipur News in Hindi
 न्यूज डेस्क  आगरा मीडिया  ::.उदयपुर। पंचायत चुनाव के दूसरे चरण के तहत बुधवार सुबह उदयपुर जिले में 224 ग्राम पंचायतों के लिए मतदान शुरू हुआ। सुबह मतदान की गति काफी धीमी रही, लेकिन दोपहर में मतदान केंद्रों पर भारी भीड़ व मतदाताओं में जबरदस्त उत्साह देखा गया।

उदयपुर की छह पांच पंचायत समितियों में सुबह दस बजे तक करीब दस प्रतिशत लोगों ने मतदान किया था, लेकिन दोपहर 12 बजे तक 25 प्रतिशत लोग मतदान कर चुके थे। डेढ़ बजे तक 30 प्रतिशत से ज्यादा लोग मतदान कर चुके थे और मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की कतारें लगी रही। उदयपुर जिले में झाड़ोल, फलासिया, खेरवाड़ा, सलूंबर, ऋषभदेव, नयागांव पंचायत समिति में मतदान हो रहे हैं। पार्टी स्तर पर चुनाव नहीं होने के बावजूद विधायक व पूर्व विधायक मैदान में मतदाताओं के बीच अपने समर्थित प्रत्याशियों का प्रचार करते देखे गए।

कई पंचायतों में पूर्व सरपंच व पूर्व वार्ड पंच ही मैदान में या उनके रिश्तेदार: इन पंचायतों में देखा जा रहा है कि ज्यादातर जगहों पर पूर्व सरपंच या वार्ड पंच या उनके परिवार के लोग ही चुनाव लड़ रहे हैं। पहले चरण के मतदान में लोगों ने परिवारवाद के खिलाफ वोटिंग की थी। दूसरे चरण में भी उम्मीद जताई जा रही है कि लोग परिवारवाद के खिलाफ वोटिंग करेंगे। प्रत्याशियों ने मतदाताओं को घरों से निकालकर मतदान केंद्रों तक लाने में कोई कसर बाकी नहीं रखी है।


गौमाता   दान   ::गौमाता को आपने आजतक कभी कोई आर्थिक सहयोग नहीं किया है तो खुद की समझ और संवेदना के बारे में सोचें कि गौमाता की सेवा में आपका क्या योगदान है ? 
गो दान को महा दान माना जाता है।
इसलिए  सभी  "पाठकों-मित्रों से गौमाता के सहयोग के लिए निवेदन करते है। गौमाता मदद के लिए छोटी-सी सहयोग राशि १०१ रूपये का योगदान दें, यह सहयोग गौमाता ट्रस्ट के लिए जाएगा, उनके निवेदन पर ही पोर्टल पर प्रकाशित किया जा रहा है  

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी: केवल इस ब्लॉग का सदस्य टिप्पणी भेज सकता है.