झारखंड में संदिग्ध पत्थलगड़ी समर्थकों ने 7 लोगों की हत्या की, CM ने इस घटना को बताया दुर्भाग्यपूर्ण - Agra Media

Breaking

मुख्य समाचार

बुधवार, 22 जनवरी 2020

झारखंड में संदिग्ध पत्थलगड़ी समर्थकों ने 7 लोगों की हत्या की, CM ने इस घटना को बताया दुर्भाग्यपूर्ण

Jharkhand: Suspected Pathalgadi supporters kill 7 people - Ranchi News in Hindi
 न्यूज डेस्क  आगरा मीडिया  ::.रांची। एक स्तब्ध करने वाली घटना में झारखंड के पश्चिम सिंहभूम जिले में पत्थलगड़ी समर्थकों द्वारा कथित रूप से सात लोगों को अगवा कर लिया गया और माना जा रहा है कि उनकी हत्या कर दी गई है। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। मुख्यमंत्री ने अपने ट्वीट में कहा, "मैं इस तरह की घटना से आहत हूं। कानून सभी के ऊपर है। आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा। हम अधिकारियों के साथ समीक्षा करेंगे ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।"

रविवार को बुरगुलीकेला गांव में पत्थलगड़ी समर्थकों द्वारा एक बैठक बुलाई गई थी। गुलीकेला पंचायत के उपप्रमुख जेम्स भूड ने पत्थलगड़ी समर्थकों का विरोध किया। उसका रविवार को कथित तौर पर छह लोगों के साथ अपहरण किया गया था। जब वे सोमवार को नहीं लौटे तो परिवार के सदस्यों ने अनहोनी की आशंका से पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। मंगलवार को खबर फैली कि उन्हें मार दिया गया है।

पुलिस ने मंगलवार को तलाशी अभियान शुरू किया, लेकिन अब तक एक भी शव बरामद करने में नाकामयाब रही है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी इलाके में डेरा डाले हैं और तलाशी अभियान अभी भी चल रहा है।


गौमाता   दान   ::गौमाता को आपने आजतक कभी कोई आर्थिक सहयोग नहीं किया है तो खुद की समझ और संवेदना के बारे में सोचें कि गौमाता की सेवा में आपका क्या योगदान है ? 
गो दान को महा दान माना जाता है।
इसलिए  सभी  "पाठकों-मित्रों से गौमाता के सहयोग के लिए निवेदन करते है। गौमाता मदद के लिए छोटी-सी सहयोग राशि १०१ रूपये का योगदान दें, यह सहयोग गौमाता ट्रस्ट के लिए जाएगा, उनके निवेदन पर ही पोर्टल पर प्रकाशित किया जा रहा है  

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी: केवल इस ब्लॉग का सदस्य टिप्पणी भेज सकता है.