एएमयूः छात्रों ने 25 जनवरी तक वीसी और रजिस्ट्रार से मांग इस्तीफा, नहीं तो करेंगे बहिष्कार - Agra Media

Breaking

मुख्य समाचार

रविवार, 19 जनवरी 2020

एएमयूः छात्रों ने 25 जनवरी तक वीसी और रजिस्ट्रार से मांग इस्तीफा, नहीं तो करेंगे बहिष्कार

धरना स्थल पर बनाए गए डिटेंशन सेंटर में बंद छात्र।
 न्यूज डेस्क  आगरा मीडिया  ::.अलीगढ़ : नागरिकता संशोधन कानून, एनआरसी, जेएनयू हिंसा को लेकर एएमयू में चल रहे विरोध प्रदर्शन में रविवार को छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रशासन को एक ज्ञापन सौंपा, जिसमें 25 जनवरी तक कुलपति और रजिस्ट्रार से इस्तीफा देने की मांग की है।
15 दिसंबर को हुए बवाल में घायल छात्र ताजिम का कहना है कि सभी लड़कों ने मिलकर एक ज्ञापन उन तक पहुंचाया है। ज्ञापन में कहा है कि दोनों का इस्तीफा हम तक नहीं पहुंचता है तो सभी छात्र दोनों का बहिष्कार करेंगे। सभी चीजों से बायकाट करेंगे। अगर 30 जनवरी तक अगर हमारी मांगें स्वीकार नहीं करते हैं तो भूख हड़ताल और रोजे पर भी जा सकते हैं।
छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष फैजुल हसन का कहना है कि छात्र जो भी फैसला करेंगे, उसमें उनके साथ खड़े रहेंगे। 26 जनवरी को धरना स्थल पर ही तिरंगा झंडा फहराया जाएगा। 26 जनवरी को हम लोग नया प्लान कर रहे हैं। इन लोगों का ढाई साल बचा है। यह भी हो सकता है कि इन लोगों का सामाजिक बायकाट होने लगे। गौरतलब है कि पिछले एक हफ्ते से एएमयू में चल रहे धरना प्रदर्शन में लगातार एएमयू कुलपति और रजिस्ट्रार के इस्तीफे की मांग मुखर होती जा रही है।एएमयू बाब ए सैय्यद गेट पर धरने में संबोधित करती छात्रा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी: केवल इस ब्लॉग का सदस्य टिप्पणी भेज सकता है.