आंध्र प्रदेश विधानसभा में 3 राजधानियों के लिए विधेयक पेश, विपक्ष ने किया विरोध - Agra Media

Breaking

मुख्य समाचार

सोमवार, 20 जनवरी 2020

आंध्र प्रदेश विधानसभा में 3 राजधानियों के लिए विधेयक पेश, विपक्ष ने किया विरोध

Jagan government introduces Bill in Andhra Assembly to give shape to plan of having 3 capitals - Hyderabad News in Hindi
 न्यूज डेस्क  आगरा मीडिया  ::.1 of 2आंध्र प्रदेश विधानसभा में 3 राजधानियों के लिए विधेयक पेश, विपक्ष ने किया विरोध
khaskhabar.com : सोमवार, 20 जनवरी 2020 4:13 PM

NextJagan government introduces Bill in Andhra Assembly to give shape to plan of having 3 capitals - Hyderabad News in Hindiअमरावती। आंध्र प्रदेश की राजधानी के तौर पर अमरावती के भविष्य पर असमंजस पैदा करते हुए राज्य विधानसभा में सोमवार को एक विधेयक पेश किया गया। इसमें विशाखापत्तनम और कुरनूल को राज्य की दो अन्य राजधानियों के तौर पर विकसित करने का प्रस्ताव है। इसके खिलाफ विपक्ष तथा अमरावती के किसानों के प्रदर्शनों को नजरंदाज करते हुए और सभी अनुमानों को खत्म करते हुए प्रदेश की वाईएसआर कांग्रेस पार्टी (वाईएसआरसीपी) की सरकार ने राजधानी के प्रमुख कामकाज अमरावती से बाहर करने का प्रस्ताव पेश किया।

सदन के तीन दिवसीय विशेष सत्र की शुरुआत होते ही वित्त मंत्री बुग्गा राजेंद्रनाथ रेड्डी ने आंध्र प्रदेश विकेंद्रीकरण और सभी क्षेत्रों के समावेशी विकास विधेयक 2020 पेश कर दिया।

शहरी विकास मंत्री बोत्सा सत्यनारायण ने राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण निरस्तीकरण विधेयक 2020 पेश करते हुए अमरावती को एकमात्र राजधानी के तौर पर खत्म कर दिया। अमरावती को पूर्ववर्ती तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) सरकार ने प्रादेशिक राजधानी बनाया था।


गौमाता   दान   ::गौमाता को आपने आजतक कभी कोई आर्थिक सहयोग नहीं किया है तो खुद की समझ और संवेदना के बारे में सोचें कि गौमाता की सेवा में आपका क्या योगदान है ? 
गो दान को महा दान माना जाता है।
इसलिए  सभी  "पाठकों-मित्रों से गौमाता के सहयोग के लिए निवेदन करते है। गौमाता मदद के लिए छोटी-सी सहयोग राशि १०१ रूपये का योगदान दें, यह सहयोग गौमाता ट्रस्ट के लिए जाएगा, उनके निवेदन पर ही पोर्टल पर प्रकाशित किया जा रहा है  

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी: केवल इस ब्लॉग का सदस्य टिप्पणी भेज सकता है.