
न्यूज डेस्क आगरा मीडिया ::.नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने सोमवार देर रात दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। दूसरी लिस्ट में 10 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिए हैं। इसमें मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल के खिलाफ नई दिल्ली सीट से सुनील यादव को उतारा है । वहीं कांग्रेस ने केजरीवाल के खिलाफ रोमेश सभरवाल को टिकट दिया है।
भाजपा ने अपनी दूसरी लिस्ट जारी करते हुए नांगलोई जाट से सुमनलता शौकीन, राजौरी गार्डन से रमेश खन्ना, हरि नगर से तेजिंदर पाल बग्गा, दिल्ली कैंट से मनीष सिंह, नई दिल्ली से सुनील यादव, कस्तूरबा नगर से रविंद्र चौधरी, महरौली से कुसुम खत्री, कालकाजी से धर्मवीर सिंह, कृष्णा नगर से अनिल गोयल और शाहदरा से संजय गोयल को उतारा है।
आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल इस बार भी नई दिल्ली सीट से चुनाव मैदान में हैं। अपनी पहली लिस्ट में भाजपा नई दिल्ली सीट से उम्मीदवार तय नहीं कर सकी थी। लेकिन अब बीजेपी ने केजरीवाल के खिलाफ सुनील यादव को टिकट दिया है। सुनील यादव दिल्ली बीजेपी के युवा मोर्चा के अध्यक्ष हैं।
गौमाता दान ::. गौमाता को आपने आजतक कभी कोई आर्थिक सहयोग नहीं किया है तो खुद की समझ और संवेदना के बारे में सोचें कि गौमाता की सेवा में आपका क्या योगदान है ?
गो दान को महा दान माना जाता है।
इसलिए सभी "पाठकों-मित्रों से गौमाता के सहयोग के लिए निवेदन करते है। गौमाता मदद के लिए छोटी-सी सहयोग राशि १०१ रूपये का योगदान दें, यह सहयोग गौमाता ट्रस्ट के लिए जाएगा, उनके निवेदन पर ही पोर्टल पर प्रकाशित किया जा रहा है
गो दान को महा दान माना जाता है।
इसलिए सभी "पाठकों-मित्रों से गौमाता के सहयोग के लिए निवेदन करते है। गौमाता मदद के लिए छोटी-सी सहयोग राशि १०१ रूपये का योगदान दें, यह सहयोग गौमाता ट्रस्ट के लिए जाएगा, उनके निवेदन पर ही पोर्टल पर प्रकाशित किया जा रहा है



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
टिप्पणी: केवल इस ब्लॉग का सदस्य टिप्पणी भेज सकता है.