प्रियंका गांधी 22 जनवरी करेगी उप्र का दौरा, कांग्रेस कार्यकर्ताओं की कार्यशाला में लेंगी भाग - Agra Media

Breaking

मुख्य समाचार

मंगलवार, 21 जनवरी 2020

प्रियंका गांधी 22 जनवरी करेगी उप्र का दौरा, कांग्रेस कार्यकर्ताओं की कार्यशाला में लेंगी भाग

Priyanka Gandhi Vadra to visit Uttar Pradesh from January 22 - Lucknow News in Hindi
 न्यूज डेस्क  आगरा मीडिया  ::.दिल्ली। कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा बुधवार को उत्तर प्रदेश के रायबरेली में पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए एक कार्यशाला का आयोजन करेंगी। इसमें राज्य के जिला व शहर के अध्यक्ष भी शामिल होंगे। सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी। प्रियांका के दौरे के दौरान पार्टी के राजनीतिक माहौल पर और साल के अंत में होने वाले पंचायत चुनावों की तैयारी पर भी चर्चा होने की उम्मीद है।

आईएएनएस के साथ बातचीत में पार्टी सूत्र ने कहा कि मुख्य चर्चा विचारधारा और कांग्रेस पार्टी के बारे में भाजपा के झूठे प्रचार से निपटने को लेकर होगी। कांग्रेस के लंबे समय बाद सभी सीटों पर पंचायत चुनाव लड़ने की उम्मीद है, जो राज्य में स्थानीय निकाय हैं।

कांग्रेस 2019 के आम चुनावों में उत्तर प्रदेश में एक लोकसभा सीट पर सिमट गई। सिर्फ रायबरेली सीट जीत सकी, जहां से सोनिया गांधी सांसद हैं, जबकि दूसरे पारिवारिक गढ़ अमेठी से राहुल गांधी भाजपा की स्मृति ईरानी से हार गए। यह कार्यशाला पहले 16 जनवरी को आयोजित होनी थी, लेकिन टाल दी गई।

(आईएएनएस)


गौमाता   दान   ::गौमाता को आपने आजतक कभी कोई आर्थिक सहयोग नहीं किया है तो खुद की समझ और संवेदना के बारे में सोचें कि गौमाता की सेवा में आपका क्या योगदान है ? 
गो दान को महा दान माना जाता है।
इसलिए  सभी  "पाठकों-मित्रों से गौमाता के सहयोग के लिए निवेदन करते है। गौमाता मदद के लिए छोटी-सी सहयोग राशि १०१ रूपये का योगदान दें, यह सहयोग गौमाता ट्रस्ट के लिए जाएगा, उनके निवेदन पर ही पोर्टल पर प्रकाशित किया जा रहा है  

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी: केवल इस ब्लॉग का सदस्य टिप्पणी भेज सकता है.