
न्यूज डेस्क आगरा मीडिया ::.नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि भारत पड़ोस के सभी मित्र देशों के साथ यातायात को सरल और आसान बनाने और व्यापार, संस्कृति, शिक्षा आदि जैसे क्षेत्रों में हमारे बीच संपर्क को और अधिक सुविधाजनक बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।
यह बात प्रधानमंत्री माेदी ने आज जोगबनी-विराटनगर में दूसरे एकीकृत चेक पोस्ट (आईसीपी) का उद्घाटन करने के दौरान कही। आपको बताते जाए कि प्रधानमंत्री मोदी और नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने संयुक्त रूप से जोगबनी-विराटनगर में दूसरे एकीकृत चेक पोस्ट (आईसीपी) का उद्घाटन किया है। यह चेक पोस्ट व्यापार और लोगों के आवागमन को सुविधाजनक बनाने के लिए भारतीय सहायता से बनाए गए हैं।
प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि भारत और नेपाल सीमापार कनेक्टिविटी परियोजनाओं जैसे सड़क, रेल और ट्रांसमिशन लाइनों पर काम कर रहे हैं। हमारे देशों के बीच प्रमुख सीमा बिंदुओं पर एकीकृत चेक पोस्ट आपसी व्यापार और गतिविधियों को बहुत सुविधाजनक बनाएंगे।
गौमाता दान ::. गौमाता को आपने आजतक कभी कोई आर्थिक सहयोग नहीं किया है तो खुद की समझ और संवेदना के बारे में सोचें कि गौमाता की सेवा में आपका क्या योगदान है ?
गो दान को महा दान माना जाता है।
इसलिए सभी "पाठकों-मित्रों से गौमाता के सहयोग के लिए निवेदन करते है। गौमाता मदद के लिए छोटी-सी सहयोग राशि १०१ रूपये का योगदान दें, यह सहयोग गौमाता ट्रस्ट के लिए जाएगा, उनके निवेदन पर ही पोर्टल पर प्रकाशित किया जा रहा है
गो दान को महा दान माना जाता है।
इसलिए सभी "पाठकों-मित्रों से गौमाता के सहयोग के लिए निवेदन करते है। गौमाता मदद के लिए छोटी-सी सहयोग राशि १०१ रूपये का योगदान दें, यह सहयोग गौमाता ट्रस्ट के लिए जाएगा, उनके निवेदन पर ही पोर्टल पर प्रकाशित किया जा रहा है



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
टिप्पणी: केवल इस ब्लॉग का सदस्य टिप्पणी भेज सकता है.