दिल्ली में JDU के स्टार प्रचारकों की सूची से प्रशांत किशोर, पवन वर्मा आउट - Agra Media

Breaking

मुख्य समाचार

मंगलवार, 21 जनवरी 2020

दिल्ली में JDU के स्टार प्रचारकों की सूची से प्रशांत किशोर, पवन वर्मा आउट

Name of Prashant Kishor, Pawan Verma  missing in the list of star campaigners of Delhi Assembly Election - Delhi News in Hindi
 न्यूज डेस्क  आगरा मीडिया  ::.
नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए जनता दल-यूनाइटेड (जद-यू) ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है, जिसमें पार्टी अध्यक्ष और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत पार्टी के सभी प्रमुख नेताओं को शामिल किया गया है। लेकिन इस सूची से जद-यू नेता प्रशांत किशोर और पवन वर्मा गायब हैं। पार्टी द्वारा जारी की गई सूची में पार्टी के 20 नेताओं का नाम शामिल किया गया है लेकिन पार्टी उपाध्यक्ष और नीतीश कुमार के करीबी माने जाने वाले चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर का नाम सूची से गायब है।

ध्यान रहे कि हाल ही में संपन्न हुए झारखण्ड विधानसभा चुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की सूची में प्रशांत किशोर का नाम शामिल था। कयास लग रहे हैं कि क्या नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) और राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) को लेकर अपने रुख के चलते प्रशांत किशोर का नाम कट गया है। प्रशांत किशोर सीएए और एनआरसी को लेकर मोदी सरकार की लगातार आलोचना करते आ रहे हैं और हाल ही में उन्होंने नीतीश कुमार को एक खुला पत्र लिखकर इसे बिहार में लागू नहीं करने की अपील की थी।


गौमाता   दान   ::गौमाता को आपने आजतक कभी कोई आर्थिक सहयोग नहीं किया है तो खुद की समझ और संवेदना के बारे में सोचें कि गौमाता की सेवा में आपका क्या योगदान है ? 
गो दान को महा दान माना जाता है।
इसलिए  सभी  "पाठकों-मित्रों से गौमाता के सहयोग के लिए निवेदन करते है। गौमाता मदद के लिए छोटी-सी सहयोग राशि १०१ रूपये का योगदान दें, यह सहयोग गौमाता ट्रस्ट के लिए जाएगा, उनके निवेदन पर ही पोर्टल पर प्रकाशित किया जा रहा है  

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी: केवल इस ब्लॉग का सदस्य टिप्पणी भेज सकता है.