रेप के दोषी कुलदीप सेंगर को बचाने में जुटी योगी सरकार- समाजवादी पार्टी - Agra Media

Breaking

मुख्य समाचार

बुधवार, 22 जनवरी 2020

रेप के दोषी कुलदीप सेंगर को बचाने में जुटी योगी सरकार- समाजवादी पार्टी

SP attacks yogi adityanath government on kuldeep sengar issue - Lucknow News in Hindi
 न्यूज डेस्क  आगरा मीडिया  ::.नई दिल्ली। दुष्कर्म के मामले में मुजरिम करार दिए जा चुके कुलदीप सिंह सेंगर के पीछे समाजवादी पार्टी (सपा) हाथ धोकर पड़ गई है। सपा ने अब उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सिर एक नए आरोप का ठीकरा फोड़ दिया है। मंगलवार रात पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता आईपी सिंह ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, योगी की सरकार खुद और भाजपा को बेदाग बताने का सिर्फ ढोंग करती है।

हकीकत अगर देखनी है तो आमजन सिर्फ एक नजर केवल दुष्कर्म के मुजरिम उन्हीं के पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर के कुकर्मों पर डाल लें। इसमें कोई विरोधी पार्टी भला क्या करेगी? योगी और भाजपा अगर पाक-साफ हैं तो फिर, मुजरिम करार दिए जाने के बाद भी कुलदीप की विधानसभा सीट खाली घोषित करने में वे क्यों शरमा रहे हैं? यही है भाजपा की करनी और कथनी में फर्क।

सपा में बेबाक बोलने के लिए पहचाने जाने वाले राष्ट्रीय प्रवक्ता ने आगे कहा, इसमें कोई झूठ नहीं है कि इस वक्त भाजपा यूपी और केंद्र में राज कर रही है। मगर तस्वीर का दूसरा पहलू यह भी है कि, भाजपा कहीं कोई जनहित का काम भी नहीं कर रही है। इसके लिए यूपी सरकार से बड़ा नमूना भला क्या होगा? जो बलात्कारी विधायक को खुलेआम शरण दे रही है। बिना उस जनता से डरे हुए जिसने राज्य में भाजपा को भूलवश सत्ता सौंप दी थी।


गौमाता   दान   ::गौमाता को आपने आजतक कभी कोई आर्थिक सहयोग नहीं किया है तो खुद की समझ और संवेदना के बारे में सोचें कि गौमाता की सेवा में आपका क्या योगदान है ? 
गो दान को महा दान माना जाता है।
इसलिए  सभी  "पाठकों-मित्रों से गौमाता के सहयोग के लिए निवेदन करते है। गौमाता मदद के लिए छोटी-सी सहयोग राशि १०१ रूपये का योगदान दें, यह सहयोग गौमाता ट्रस्ट के लिए जाएगा, उनके निवेदन पर ही पोर्टल पर प्रकाशित किया जा रहा है  

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी: केवल इस ब्लॉग का सदस्य टिप्पणी भेज सकता है.