मुख्यमंत्री अशोक गहलोत बोले, GDP और रोजगार बढ़ाने में बैंकिंग सेक्टर की अहम भूमिका - Agra Media

Breaking

मुख्य समाचार

बुधवार, 22 जनवरी 2020

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत बोले, GDP और रोजगार बढ़ाने में बैंकिंग सेक्टर की अहम भूमिका

Chief Minister Ashok Gehlot said, banking sector important role in increasing GDP and employment - Jaipur News in Hindi
 न्यूज डेस्क  आगरा मीडिया  ::.जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि वर्तमान आर्थिक हालातों को देखते हुए अर्थव्यवस्था में सुधार हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। बैंकिंग सेक्टर की इसमें महत्वपूर्ण भूमिका है। बैंक प्राथमिकता वाले क्षेत्रों को लक्ष्य के अनुरुप ऋण प्रदान कर देश की जीडीपी और रोजगार वृद्धि में बड़ा योगदान दे सकते हैं।

गहलोत बुधवार को शासन सचिवालय के कॉन्फ्रेंस हाॅल में नाबार्ड की ओर से आयोजित राज्य स्तरीय ऋण संगोष्ठी को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि कृषि, पशुपालन, डेयरी, हस्तशिल्प, जल संरक्षण, ग्रामीण विकास एवं स्वरोजगार सहित अन्य क्षेत्रों में अपार संभावनाएं मौजूद हैं। नाबार्ड सहित अन्य बैंकिंग संस्थाएं इन क्षेत्रों को आगे बढ़ाकर देश एवं प्रदेश के विकास में अहम भूमिका निभा सकते हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार सोलर एनर्जी, विंड एनर्जी, उद्योग, कृषि प्रसंस्करण तथा एमएसएमई सेक्टर के विकास के लिए नई नीतियां लेकर आई है। इसी के साथ बाड़मेर में रिफाइनरी सह पेट्रोकैमिकल काॅम्प्लेक्स पर भी तेजी से काम चल रहा है। ऐसे में नाबार्ड एवं बैंकों की प्रदेश में भूमिका और बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि नाबार्ड ने पहले भी राज्य के विकास में आगे बढ़कर सहयोग किया है। आशा है आगे भी नाबार्ड इसी तरह अपनी भूमिका का निर्वहन करेगा।

किसानों के ऋण का वन टाइम सैटलमेंट करने पर भी विचार करना चाहिए...


गौमाता   दान   ::गौमाता को आपने आजतक कभी कोई आर्थिक सहयोग नहीं किया है तो खुद की समझ और संवेदना के बारे में सोचें कि गौमाता की सेवा में आपका क्या योगदान है ? 
गो दान को महा दान माना जाता है।
इसलिए  सभी  "पाठकों-मित्रों से गौमाता के सहयोग के लिए निवेदन करते है। गौमाता मदद के लिए छोटी-सी सहयोग राशि १०१ रूपये का योगदान दें, यह सहयोग गौमाता ट्रस्ट के लिए जाएगा, उनके निवेदन पर ही पोर्टल पर प्रकाशित किया जा रहा है  

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी: केवल इस ब्लॉग का सदस्य टिप्पणी भेज सकता है.