चित्रकूट: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार सिपाही की मौत, परिजनों में मचा कोहराम - Agra Media

Breaking

मुख्य समाचार

सोमवार, 20 जनवरी 2020

चित्रकूट: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार सिपाही की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

सिपाही की मौत से गमगीन परिजन
 न्यूज डेस्क  आगरा मीडिया  ::.चित्रकूट। उत्तर प्रदेश में चित्रकूट थाने की 'डायल 112' केंद्र में तैनात एक सिपाही की एक ट्रक की टक्कर लगने से शनिवार की रात मौत हो गई। यह जानकारी रविवार को सीओ ने दी। राजापुर क्षेत्र के पुलिस उपाधीक्षक (सीओ) इश्तेयाक अहमद ने रविवार को बताया कि 'डायल 112' में तैनात सिपाही अखिलेश दो दिन से बुखार से पीड़ित था। शनिवार की रात वह कर्वी से दवा लेकर बाइक से पहाड़ी लौट रहा था, तभी रास्ते में एक अज्ञात ट्रक ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी।

उन्होंने बताया कि गंभीर रूप से जख्मी सिपाही को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया।

सीओ ने बताया कि मूलरूप से हमीरपुर जिले के निवासी सिपाही के परिजनों की मौजूदगी में शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया है और अज्ञात ट्रक व उसके चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्यवाही की जा रही है। (आईएएनएस)


गौमाता   दान   ::गौमाता को आपने आजतक कभी कोई आर्थिक सहयोग नहीं किया है तो खुद की समझ और संवेदना के बारे में सोचें कि गौमाता की सेवा में आपका क्या योगदान है ? 
गो दान को महा दान माना जाता है।
इसलिए  सभी  "पाठकों-मित्रों से गौमाता के सहयोग के लिए निवेदन करते है। गौमाता मदद के लिए छोटी-सी सहयोग राशि १०१ रूपये का योगदान दें, यह सहयोग गौमाता ट्रस्ट के लिए जाएगा, उनके निवेदन पर ही पोर्टल पर प्रकाशित किया जा रहा है  

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी: केवल इस ब्लॉग का सदस्य टिप्पणी भेज सकता है.