
न्यूज डेस्क आगरा मीडिया ::धर्मशाला। उपायुक्त कांगड़ा राकेश कुमार प्रजापति ने कहा कि बेटे और बेटियों के बीच भेदभाव की मानसिकता में सकारात्मक बदलाव लाना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। वे आज उपायुक्त कार्यालय के सभागार में ‘‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’’ योजना के कार्यान्वयन के संदर्भ में आयोजित जिला टास्क फोर्स की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि जिला स्तर में लैंगिक असंतुलन को दूर करने के लिए पूर्ण प्रतिबद्धता से कार्य करने के साथ-साथ लड़कियों की शिक्षा, सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों को लेकर भी जागरुकता पर बल दिया गया है। उन्होंने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’’ अभियान के प्रभावी कार्यान्वयन के लिए सभी सदस्यों से पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने अभियान की सफलता के लिए ग्राम स्तर पर लोगों को जागरूक करने की आवश्यकता पर बल दिया।
20 से 26 जनवरी तक मनाया जाएगा ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ सप्ताह: उपायुक्त ने कहा कि ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ के संदेश को घर-घर तक पहुंचाने के उद्देश्य से जिला कांगड़ा में 20 से 26 जनवरी, 2020 तक ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। इस अभियान के दौरान विभिन्न गतिविधियों, कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
उपायुक्त ने कहा कि 20 जनवरी को ज़िला मुख्यालय के अतिरिक्त खंड स्तर पर भी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस दौरान ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ संकल्प को लेकर शपथ दिलाई जाएगी।
अभियान के दूसरे दिन 21 जनवरी को प्रभात फेरी के साथ रैली भी आयोजित की जाएगी। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व आशावर्कर घर-घर जाकर लोगों को महिलाओं तथा बेटियों के लिए चलाई जा रही योजनाओं के बारे जागरुक करेंगे। 22 जनवरी को कार्यक्रम के दौरान जिला में छठी से नवीं कक्षा के बच्चों के लिए पोस्टर व नारा-लेखन प्रतियोगिताओं का आयोजन करवाया जाएगा। जिसमें जिला स्तर पर प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहने वाले बच्चों को 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस पर सम्मानित किया जाएगा।
अभियान के चौथे दिन 23 जनवरी को सामुदायिक बैठकें भी की जाएंगी, जिसमें गांव के धार्मिक नेताओं को शामिल किया जाएगा और गांव के लोगों को शामिल किया जाएगा। स्थानीय चैंपियन की पहचान कर उन्हें जागरुकता कार्यक्रम में शामिल किया जाएगा।
पांचवें दिन 24 जनवरी को नुकक्ड़ नाटक, फिल्म शो, फोक मीडिया तथा कठपुतली शो के माध्यम से भी लोगों को जागरुक किया जाएगा। इसी दिन स्थानीय एफएम तथा सामुदायिक रेडियो के माध्यम से लोगों को जागरुक करने के लिए संदेश प्रसारित किए जाएंगे। बेटी के जन्म पर उसके माता-पिता का अभिनंदन करने के साथ-साथ बेटियों के नाम पौधरोपण किया जाएगा। अभियान के छठे दिन 25 जनवरी को भू्रण हत्या की रोकथाम पर टॉक-शो, स्वास्थ्य, खान-पान के अतिरिक्त महिलाओं के कल्याण के लिए विभिन्न कानूनों और अधिनियमों पर व्याख्यान, पीएनडीटी एक्ट से जुड़े कानूनी मामलों के सम्बंध में भी जानकारी मुहैया करवाई जाएगी।
उत्सव के समापन पर 26 जनवरी को ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ मुहिम समाप्त होगी। उन्होंने कहा कि हर ब्लॉक में एक स्थानीय चैंम्पियन बनाया जाएगा जिन्होंने अपने क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन किया है, उन्हें 26 जनवरी को जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस के अवसर पर सम्मानित किया जाएगा।
24 जनवरी को मनाया जाएगा राष्ट्रीय बालिका दिवस:
उपायुक्त ने कहा कि 24 जनवरी, 2020 को राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला के त्रिगर्त सभागार में राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस दिवस को मनाने का मुख्य उद्देश्य लड़कियों को समान अधिकार देने से सम्बन्धित है।
इस दौरान जिला कार्यक्रम अधिकारी रणजीत कुमार ने बैठक का संचालन किया तथा ‘‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’’ अभियान के तहत जिला में उठाए गए कदमों के बारे विस्तृत जानकारी दी।
इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों ने लोगों की सोच में सकारात्मक बदलाव लाने तथा बेटा-बेटी में भेदभाव की मानसिकता को दूर करने हेतु अपने बहुमूल्य सुझाव दिए।
इस अवसर पर एडीएम मस्त राम भारद्वाज, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. गुरदर्शन गुप्ता, सचिव जिला सेवा प्राधिकरण अनिल मंडयाल, उपनिदेशक प्राथमिक शिक्षा राज कुमार शर्मा, जिला पंचायत अधिकारी अश्वनी शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
गौमाता दान ::. गौमाता को आपने आजतक कभी कोई आर्थिक सहयोग नहीं किया है तो खुद की समझ और संवेदना के बारे में सोचें कि गौमाता की सेवा में आपका क्या योगदान है ?
गो दान को महा दान माना जाता है।
इसलिए सभी "पाठकों-मित्रों से गौमाता के सहयोग के लिए निवेदन करते है। गौमाता मदद के लिए छोटी-सी सहयोग राशि १०१ रूपये का योगदान दें, यह सहयोग गौमाता ट्रस्ट के लिए जाएगा, उनके निवेदन पर ही पोर्टल पर प्रकाशित किया जा रहा है
गो दान को महा दान माना जाता है।
इसलिए सभी "पाठकों-मित्रों से गौमाता के सहयोग के लिए निवेदन करते है। गौमाता मदद के लिए छोटी-सी सहयोग राशि १०१ रूपये का योगदान दें, यह सहयोग गौमाता ट्रस्ट के लिए जाएगा, उनके निवेदन पर ही पोर्टल पर प्रकाशित किया जा रहा है



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
टिप्पणी: केवल इस ब्लॉग का सदस्य टिप्पणी भेज सकता है.