जम्मू-कश्मीर में वैश्विक निवेशक शिखर सम्मेलन अप्रैल में : उपराज्यपाल - Agra Media

Breaking

मुख्य समाचार

सोमवार, 20 जनवरी 2020

जम्मू-कश्मीर में वैश्विक निवेशक शिखर सम्मेलन अप्रैल में : उपराज्यपाल

Global Investors Summit in Jammu and Kashmir in April: Lieutenant Governor - Srinagar News in Hindi
 न्यूज डेस्क  आगरा मीडिया  ::.श्रीनगर/नई दिल्ली। उपराज्यपाल गिरीश चंद्र मुर्मू ने कहा है कि पहला जम्मू-कश्मीर वैश्विक निवेशक शिखर सम्मेलन अप्रैल में आयोजित किया जाएगा। वैश्विक शिखर सम्मेलन के पूर्व दिल्ली में मुर्मू ने कहा कि सेक्टोरल सेमिनार का आयोजन किया जाएगा और मुख्य कार्यक्रम श्रीनगर में आयोजित होगा। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह और मुख्य सचिव बी.वी.आर सुब्रह्मण्यम भी इस मौके पर मौजूद थे।

इंटरनेट प्रतिबंधों के बारे में उपराज्यपाल ने कहा कि ये प्रतिबंध विघटनकारी गतिविधियों तक सीमित हैं और व्यावसायिक गतिविधियों के लिए इंटरनेट की सुविधा दी जा रही है।

उन्होंने कहा, "हम इस तरह की स्थिति का सामना कई सालों से कह रहे हैं, लेकिन अब अनुकूल कार्रवाई की वजह से आतंकवाद के खतरे को कम किया गया है।"

मुर्मू ने कहा, "सामान्य जनजीवन बहाल किया गया है। आतंकवादियों के लिए अब हालात असामान्य हैं।"

सुब्रह्मण्यम ने कहा कि इंटरनेट की बहाली के लिए कदम उठाए गए हैं।

उन्होंने कहा, "गृह सचिव इस पर कार्य कर रहे हैं। इस पर काम पाइपलाइन में है।"

--आईएएनएस


गौमाता   दान   ::गौमाता को आपने आजतक कभी कोई आर्थिक सहयोग नहीं किया है तो खुद की समझ और संवेदना के बारे में सोचें कि गौमाता की सेवा में आपका क्या योगदान है ? 
गो दान को महा दान माना जाता है।
इसलिए  सभी  "पाठकों-मित्रों से गौमाता के सहयोग के लिए निवेदन करते है। गौमाता मदद के लिए छोटी-सी सहयोग राशि १०१ रूपये का योगदान दें, यह सहयोग गौमाता ट्रस्ट के लिए जाएगा, उनके निवेदन पर ही पोर्टल पर प्रकाशित किया जा रहा है  

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी: केवल इस ब्लॉग का सदस्य टिप्पणी भेज सकता है.