लखनऊ में वारदात: : स्कूटी रुकवाई, लूटा और मार दी गोली - Agra Media

Breaking

मुख्य समाचार

सोमवार, 20 जनवरी 2020

लखनऊ में वारदात: : स्कूटी रुकवाई, लूटा और मार दी गोली

Image result for स्कूटी रुकवाई, लूटा और मार दी गोली
 न्यूज डेस्क  आगरा मीडिया  ::.लखनऊ में इंदिरानगर थानाक्षेत्र के अंतर्गत खुर्रमनगर पुलिस चौकी के पास बाइक सवार बेखौफ बदमाशों ने एक पान दुकानदार को गोली मार दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया। देर रात पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर तीन अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर पड़ताल शुरू कर दी है।
पीड़ित के मुताबिक, आरोपियों ने उससे छह हजार रुपये लूट लिए। एसीपी गाजीपुर दीपक सिंह ने बताया, इंदिरानगर जरहरा निवासी पप्पू मोदी खुर्रमनगर चौराहे के पास पान-सिगरेट की दुकान चलाता है। वह शनिवार रात एक बजे दुकान बंदकर बाइक से घर जा रहा था।

खुर्रमनगर चौकी के पास सीमैप के सामने पीछे से बाइक सवार तीन बदमाशों ने उसे रोका और उस पर दो राउंड फायर किए। गोली पप्पू के दाहिने पैर में लगी। वह गिर गया। उसने शोर मचाया लेकिन तब तक बदमाश उसकी जेब में रखी दिनभर की कमाई 6000 रुपये लूटकर चले गए।

वारदात पुलिस चौकी से महज चंद कदम दूरी पर हुई। लेकिन खुर्रमनगर चौकी में तैनात सिपाही व दरोगा वारदात से बेखबर रहे। पीआरवी पहुंचने पर उन्हें सूचना मिली। प्रभारी निरीक्षक इंदिरानगर संतोष कुशवाहा ने बताया कि दुकानदार अब खतरे से बाहर है। केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।



गौमाता   दान   ::गौमाता को आपने आजतक कभी कोई आर्थिक सहयोग नहीं किया है तो खुद की समझ और संवेदना के बारे में सोचें कि गौमाता की सेवा में आपका क्या योगदान है ? 
गो दान को महा दान माना जाता है।
इसलिए  सभी  "पाठकों-मित्रों से गौमाता के सहयोग के लिए निवेदन करते है। गौमाता मदद के लिए छोटी-सी सहयोग राशि १०१ रूपये का योगदान दें, यह सहयोग गौमाता ट्रस्ट के लिए जाएगा, उनके निवेदन पर ही पोर्टल पर प्रकाशित किया जा रहा है  

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी: केवल इस ब्लॉग का सदस्य टिप्पणी भेज सकता है.