अभिनेता रजनीकांत बोले,पेरियार की रैली पर टिप्पणी के लिए माफी नहीं मांगूंगा - Agra Media

Breaking

मुख्य समाचार

मंगलवार, 21 जनवरी 2020

अभिनेता रजनीकांत बोले,पेरियार की रैली पर टिप्पणी के लिए माफी नहीं मांगूंगा

Actor  Rajinikanth says, I will not apologise for remarks on Periyar - Chennai News in Hindi
 न्यूज डेस्क  आगरा मीडिया  ::.चेन्नई। सुपरस्टार रजनीकांत ने राजनेता ई.वी. रामासामी 'पेरियार' के नेतृत्व में 1971 में हुई रैली के बारे में की गई अपनी टिप्पणी के लिए मंगलवार को स्पष्ट रूप से माफी मांगने से इनकार कर दिया। द्रविड़ आंदोलन के नेता के समर्थक उनसे इस बात को लेकर काफी नाराज हैं। रजनीकांत ने पिछले सप्ताह तमिल पत्रिका 'तुगलक' की 50वीं वर्षगांठ समारोह के दौरान टिप्पणी की थी।

तुगलक समारोह में रजनीकांत ने कहा था कि '1971 में पेरियार की अगुवाई वाली एक रैली में कथित तौर पर भगवान राम और सीता की नग्न छवियों को प्रदर्शित किया गया था। उन्होंने कहा कि उस रैली में जो कुछ भी हुआ था, उस समय मीडिया द्वारा रिपोर्ट किया गया था।

द्रविड़ अंदोलन के जनक पेरियार के समर्थक व द्रविड़ कजगम के कार्यकर्ताओं का कहना है कि रजनीकांत की टिप्पणी पेरियार का अपमान है। यहां पत्रकारों से बातचीत में रजनीकांत ने अपनी टिप्पणी के समर्थन में मीडिया रपटों की कुछ फोटोकॉपी दिखाईं और कहा कि वह माफी नहीं मांगेंगे।


गौमाता   दान   ::गौमाता को आपने आजतक कभी कोई आर्थिक सहयोग नहीं किया है तो खुद की समझ और संवेदना के बारे में सोचें कि गौमाता की सेवा में आपका क्या योगदान है ? 
गो दान को महा दान माना जाता है।
इसलिए  सभी  "पाठकों-मित्रों से गौमाता के सहयोग के लिए निवेदन करते है। गौमाता मदद के लिए छोटी-सी सहयोग राशि १०१ रूपये का योगदान दें, यह सहयोग गौमाता ट्रस्ट के लिए जाएगा, उनके निवेदन पर ही पोर्टल पर प्रकाशित किया जा रहा है  

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी: केवल इस ब्लॉग का सदस्य टिप्पणी भेज सकता है.