न्यूज डेस्क आगरा मीडिया ::.जयपुर। प्रताप नगर थाना इलाके में स्थित एक विवाहस्थल से शनिवार रात आशीर्वाद समारोह के दौरान लाखों रुपए गहने व नकदी भरा बैग चोरी हो गया। पुलिस मामले की जांचकर रही है।
पुलिस ने बताया कि हरिनगर सीबीआई कॉलोनी निवासी कुंवरपाल सिंह ने मामला दर्ज कराया है कि शनिवार को उसके बेटे के आशीर्वाद समारोह का कार्यक्रम एनआईआर चौराहे के पास स्थित रजवाड़ा मैरिज गार्डन मेें चल रहा था। रात करीब 10:15 बजे स्टेज पर फोटो सेशन के दौरान उसकी पत्नी महादेवी चौधरी ने कंधे पर लटका बैग पास ही रख दिया। इस दौरान नजर बचाकर चोर गहने-नकदी भरा बैग चोरी कर ले गए। करीब आधा घंटे बाद बैग संभालने पर चोरी का पता चला। पीडि़त ने बताया कि बैग में करीब 9 लाख रुपए नकद और करीब 25 लाख रुपए के सोने-चांदी व डायमंड के आभूषण रखे थे। घर पर किसी के नहीं होने के कारण अलमारी में रखी ज्वैलरी भी बैग में डालकर साथ ले आए थे। बैग चोरी का पता चलने पर वहां लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेजों को खंगाला गया। फुटेज में रात करीब 10:30 बजे 12-13 वर्षीय बालिका स्टेज के पास रखे बैग को उठाकर ले जाते नजर आ रही है। पकड़े जाने से बचने के लिए उसने बैग उठाकर ले जाते समय अपनी जैकेट खोलकर बैग पर डाल दी, जिससे बैग नजर नहीं आए। गार्डन के बाहर मौजूद लोगों ने पीडि़त को बताया कि बालिका एक कार में बैठकर चली गई, जिसमें 2 महिलाएं मौजूद थी। पुलिस फुटेज के आधार पर तलाश कर रही है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
टिप्पणी: केवल इस ब्लॉग का सदस्य टिप्पणी भेज सकता है.