DELHI ASSEMBLY ELECTION : अरविन्द केजरीवाल नामांकन भरने पहुंचे, मुख्यमंत्री के खिलाफ लगे नारे - Agra Media

Breaking

मुख्य समाचार

मंगलवार, 21 जनवरी 2020

DELHI ASSEMBLY ELECTION : अरविन्द केजरीवाल नामांकन भरने पहुंचे, मुख्यमंत्री के खिलाफ लगे नारे

Delhi Chief Minister Arvind kejriwal will file his nomination today - Delhi News in Hindi
 न्यूज डेस्क  आगरा मीडिया  ::.नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल आज नामांकन जामनगर हाउस पर्चा भरने के लिए पहुंच गए हैं। इस अवसर पर अरविंद केजरीवाल के साथ उनके माता-पिता, पत्नी और बेटी भी साथ थीं। नामांकन भरने के कार्यालय के बाहर कुछ लोग मुख्यमंत्री केजरीवाल के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि यह पूंजीपति सरकार के मुखिया हैं। निर्दलीय उम्मीदवार इस बात को लेकर नाराज थे कि केजरीवाल को आते ही एंट्री दे दी गई और वे अपनी बारी का इंतजार करते रह गए।

इसके बाद यहां की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। प्रशासन ने यहां पर अतिरिक्त फोर्स मंगा ली है। पर्चा भरने से पहले केजरीवाल ने कहा कि इस बार चुनाव में जेजेपी, एलजेपी, आरजेडी समेत कई पार्टियां मैदान में हैं। इन सभी पार्टियों का एक ही मकसद है अरविंद केजरीवाल को हराओ, और मेरा मकसद है भ्रष्टाचार को हराओ।


आप के अनुसार, केजरीवाल तीसरी बार इस सीट पर जीतना चाहेंगे। वे इससे पहले 2013 में 53.46 प्रतिशत और 2015 में 64.34 प्रतिशत मत हासिल कर जीत हासिल कर चुके हैं। दिल्ली विधानसभा के चुनाव आठ फरवरी को होंगे और मतगणना 11 फरवरी को होगी।


गौमाता   दान   ::गौमाता को आपने आजतक कभी कोई आर्थिक सहयोग नहीं किया है तो खुद की समझ और संवेदना के बारे में सोचें कि गौमाता की सेवा में आपका क्या योगदान है ? 
गो दान को महा दान माना जाता है।
इसलिए  सभी  "पाठकों-मित्रों से गौमाता के सहयोग के लिए निवेदन करते है। गौमाता मदद के लिए छोटी-सी सहयोग राशि १०१ रूपये का योगदान दें, यह सहयोग गौमाता ट्रस्ट के लिए जाएगा, उनके निवेदन पर ही पोर्टल पर प्रकाशित किया जा रहा है  

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी: केवल इस ब्लॉग का सदस्य टिप्पणी भेज सकता है.