
न्यूज डेस्क आगरा मीडिया ::.पणजी। गोवा विश्वविद्यालय में एक अफगान छात्र की चाकू घोंपकर हत्या किए जाने के बाद अखिल भारतीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) ने जेएनयू हिंसा के दोहराने का डर जाहिर करते हुए परिसर में सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है। एक किशोर अफगान छात्र मतीउल्ला अरी पर परिसर में चार लोगों ने चाकू से हमला कर दिया था। पुलिस ने इस संबंध में सोमवार को एक व्यक्ति सतीश नीलकंठे को गिरफ्तार किया था।
शेष तीन हमलावर फरार हैं। गोवा एनएसयूआई अध्यक्ष अहराज मुल्ला ने कहा है कि विश्वविद्यालय में पढ़ रहे छात्र परिसर में जेएनयू जैसी स्थिति को लेकर आशंकित हैं। कुछ सप्ताह पहले दिल्ली स्थित जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में छात्रों के बीच हिंसा हो गई थी।
मुल्ला ने मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत और राज्यपाल सत्यपाल मलिक को सोमवार को पत्र लिखा, यह पत्र गोवा में हाल ही में एक अफगान छात्र पर हुए हमले को आपके संज्ञान में लाने के लिए है। गोवा राज्य में कानून-व्यवस्था ध्वस्त हो गई है और नियमित तौर पर ऐसे हमले होने के कारण गोवा विवि के छात्रों को बहुत जल्द जेएनयू विवि जैसी स्थिति पैदा होने का डर है।
गौमाता दान ::. गौमाता को आपने आजतक कभी कोई आर्थिक सहयोग नहीं किया है तो खुद की समझ और संवेदना के बारे में सोचें कि गौमाता की सेवा में आपका क्या योगदान है ?
गो दान को महा दान माना जाता है।
इसलिए सभी "पाठकों-मित्रों से गौमाता के सहयोग के लिए निवेदन करते है। गौमाता मदद के लिए छोटी-सी सहयोग राशि १०१ रूपये का योगदान दें, यह सहयोग गौमाता ट्रस्ट के लिए जाएगा, उनके निवेदन पर ही पोर्टल पर प्रकाशित किया जा रहा है
गो दान को महा दान माना जाता है।
इसलिए सभी "पाठकों-मित्रों से गौमाता के सहयोग के लिए निवेदन करते है। गौमाता मदद के लिए छोटी-सी सहयोग राशि १०१ रूपये का योगदान दें, यह सहयोग गौमाता ट्रस्ट के लिए जाएगा, उनके निवेदन पर ही पोर्टल पर प्रकाशित किया जा रहा है



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
टिप्पणी: केवल इस ब्लॉग का सदस्य टिप्पणी भेज सकता है.