PARIKSHA PE CHARCHA: छात्रों से प्रधानमंत्री माेदी बोले, तकनीक पर करें नियंत्रण, समय नहीं करें बर्बाद - Agra Media

Breaking

मुख्य समाचार

सोमवार, 20 जनवरी 2020

PARIKSHA PE CHARCHA: छात्रों से प्रधानमंत्री माेदी बोले, तकनीक पर करें नियंत्रण, समय नहीं करें बर्बाद

Pariksha Pe Charcha 2020: PM narendra Modi to interact with students, teachers today - Delhi News in Hindi
 न्यूज डेस्क  आगरा मीडिया  ::.नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तालकटोरा स्टेडियम में छात्रों से बात करते हुए कहा कि ये दशक सभी के लिए काफी महत्वपूर्ण है। देश आज की पीढ़ी पर काफी निर्भर करता है। पहले मैं मुख्यमंत्री रहा और अब आपने ये (PM) का काम दे दिया, इस दौरान मैं कई कार्यक्रमों में जाता हूं। इस कार्यक्रम में कुल 2,000 स्टूडेंट्स और टीचर्स हिस्सा ले रहे हैं, जिनमें से 1,050 छात्रों का चयन निबंध प्रतियोगिता के जरिए किया गया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि अगर मैं ये चर्चा ना करता तो भी PM पद पर कोई असर नहीं पड़ता। लेकिन मैंने खुद ये प्रस्ताव किया, मुझे लगा कि आपके माता-पिता का बोझ हल्का करना चाहिए, मैं भी तो आपके परिवार का सदस्य हूं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि चन्द्रयान 2 फेल होने के बाद चैन से सो नहीं पाया था।



तकनीक पर करें नियंत्रण, समय न करें बर्बाद....

प्रधानमंत्री मोदी ने क नई तकनीक को सीखने के लिए छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि हम सिर्फ इसका ज्ञान ही नहीं होना चाहिए बल्कि उसकी उपयोग अपने हित के लिए करना सीखना चाहिए। ऐसा देखा जा रहा है कि बहुत से लोगों का समय तकनीक चुरा लेती है। यह सोचिए कि आखिर स्मार्टफोन कितना समय चोरी कर लेता है। तकनीक को जीवन में साथी के तौर पर जोड़ें, लेकिन उसे जिंदगी का हिस्सा न बनने दें।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी: केवल इस ब्लॉग का सदस्य टिप्पणी भेज सकता है.