
न्यूज डेस्क आगरा मीडिया ::.नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को छात्रों से 'परीक्षा पे चर्चा' की, इस दौरान उन्होंने बोर्ड एग्जाम में बैठने को तैयार छात्रों के सवालों का बखूबी जवाब दिया. बता दें, दसवीं और बाहरवीं के बोर्ड की परीक्षा शुरू होने वाली है, इसको लेकर पीएम मोदी ने छात्रों को तनावमुक्त होकर परीक्षा में बैठने की सलाह दी. पीएम मोदी ने उनके साथ अपने मूल्यवान सुझाव साझा किए, साथ ही उन्हें शिक्षा से संबंधित कई खास बातें भी बताईं. अब 'परीक्षा पे चर्चा' को लेकर बॉलीवुड एक्टर प्रकाश राज (Prakash Raj) ने पीएम मोदी पर जमकर निशाना साधा है.
हाल ही में, बॉलीवुड एक्टर प्रकाश राज (Prakash Raj) ने एक ट्वीट किया है, अपने ट्वीट के जरिए एक्टर ने प्रकाश राज ने पीएम मोदी (PM Modi) से उनकी डिग्री दिखाने की मांग की है. लगभग हर समसामियक मुद्दे पर अपनी राय जनता के सामने पेश करने वाले प्रकाश राज ने अपने ट्विटर हैंडल से लिखा, "परीक्षा पे चर्चा करने से पहले डिग्री के कागज दिखाओ..." प्रकाश राज (Prakash Raj) के इस ट्वीट पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं.
गौमाता दान ::. गौमाता को आपने आजतक कभी कोई आर्थिक सहयोग नहीं किया है तो खुद की समझ और संवेदना के बारे में सोचें कि गौमाता की सेवा में आपका क्या योगदान है ?
गो दान को महा दान माना जाता है।
इसलिए सभी "पाठकों-मित्रों से गौमाता के सहयोग के लिए निवेदन करते है। गौमाता मदद के लिए छोटी-सी सहयोग राशि १०१ रूपये का योगदान दें, यह सहयोग गौमाता ट्रस्ट के लिए जाएगा, उनके निवेदन पर ही पोर्टल पर प्रकाशित किया जा रहा है
गो दान को महा दान माना जाता है।
इसलिए सभी "पाठकों-मित्रों से गौमाता के सहयोग के लिए निवेदन करते है। गौमाता मदद के लिए छोटी-सी सहयोग राशि १०१ रूपये का योगदान दें, यह सहयोग गौमाता ट्रस्ट के लिए जाएगा, उनके निवेदन पर ही पोर्टल पर प्रकाशित किया जा रहा है




कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
टिप्पणी: केवल इस ब्लॉग का सदस्य टिप्पणी भेज सकता है.