UTTAR PRADESH: AST ने की वाराणसी में बड़ी कार्रवाई, ISI एजेंट को दबोचा - Agra Media

Breaking

मुख्य समाचार

सोमवार, 20 जनवरी 2020

UTTAR PRADESH: AST ने की वाराणसी में बड़ी कार्रवाई, ISI एजेंट को दबोचा

Uttar Pradesh ats arrested a isi agent - Varanasi News in Hindi
 न्यूज डेस्क  आगरा मीडिया  ::.वाराणसी। उत्तर प्रदेश में एटीएस ने वाराणसी में बड़ी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के एजेंट को दबोच लिया है। मिलिट्री इंटेलिजेंस को गिरफ्तार किए गए एजेंट के पाकिस्तानी खुफिया विभाग संपर्क होने के सबूत मिले हैं। इसके बाद जांच एजेंसियों के अधिकारी उसे गिरफ्तार कर पूछताछ कर रहे हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार आईएसआई एजेंट का नाम रशीद अहमद है जो कि चंदौली जिले के चौरहट का रहने वाला है। राशिद 2018 में कराची में अपने मौसी के गया था। इसके बाद वहां आईएसआई के संपर्क में आ गया। मार्च 2019 से वह पैसे के बदले देश के महत्वपूर्ण स्थानों और सैन्य ठिकानों की तस्वीरें आईएसआई को भेजने काम शुरू कर दिया। इन सूचनाओं के एवज में पाकिस्तानी एजेंसियों ने रशीद को पैसे और गिफ्ट भी भेजना शुरू कर दिया।


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र में रशीद की गिरफ्तारी को एजेंसियों के लिए एक बड़ी सफलता माना जा रहा है। एटीएस के मुताबिक, रशीद से यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि उसने भारत के किन-किन सुरक्षा प्रतिष्ठानों की डिटेल्स को पाकिस्तान में भेजे हैं। इसके अलावा एजेंसियां यह भी पता लगा रही हैं कि पाकिस्तान किस माध्यम से उसे पैसे और उपहार मिले हैं। एटीएस रशीद के पास मिले एक मोबाइल फोन की डिटेल्स भी खंगालने में जुटी हुई हैं।


गौमाता   दान   ::गौमाता को आपने आजतक कभी कोई आर्थिक सहयोग नहीं किया है तो खुद की समझ और संवेदना के बारे में सोचें कि गौमाता की सेवा में आपका क्या योगदान है ? 
गो दान को महा दान माना जाता है।
इसलिए  सभी  "पाठकों-मित्रों से गौमाता के सहयोग के लिए निवेदन करते है। गौमाता मदद के लिए छोटी-सी सहयोग राशि १०१ रूपये का योगदान दें, यह सहयोग गौमाता ट्रस्ट के लिए जाएगा, उनके निवेदन पर ही पोर्टल पर प्रकाशित किया जा रहा है  

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी: केवल इस ब्लॉग का सदस्य टिप्पणी भेज सकता है.