
बीजिंग । ब्रिटेन के रेटिंग विश्वविद्यालय के विषाणुविज्ञानी इयान जोन्स ने हाल में कहा कि कोविड-19 के वुहान के वायरस अनुसंधान संस्थान से आने की कोई संभावना नहीं है।
उन्होंने कहा कि जीन क्रम से साबित होता है कि यह पशु से निकला वायरस है। इसका कृत्रिम संश्लेषण करने का कोई निशान नहीं है। इससे पहले इस तरह के पशु वायरस का कई बार फैलाव हुआ था, इसलिए इसके मानव की प्रयोगशाला से आने की कोई संभावना नहीं है।
(आईएएनएस)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
टिप्पणी: केवल इस ब्लॉग का सदस्य टिप्पणी भेज सकता है.