दिल्ली : स्वाति मालीवाल को जान से मारने की धमकी - Agra Media

Breaking

मुख्य समाचार

शनिवार, 9 मई 2020

दिल्ली : स्वाति मालीवाल को जान से मारने की धमकी

Delhi: Threatened to kill Swati Maliwal - Delhi News in Hindi
नई दिल्ली। दिल्ली राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल को जान से मारने की धमकी दी गयी है। इस बाबत खुद स्वाति मालीवाल ने शुक्रवार को दिल्ली पुलिस को शिकायत दी। हालांकि दिल्ली पुलिस ने अभी तक कोई शिकायत मिलने की पुष्टि नहीं की है। आईएएनएस के पास मौजूद स्वाति मालीवाल के शिकायती पत्र के मुताबिक, "उन्हें ट्विटर हैंडल के जरिये जान से मारने की धमकी दी गयी है। इस धमकी का स्क्रीन शॉट भी पुलिस को दिया गया है।"

शुक्रवार को स्वाति मालीवाल ने यह शिकायत दिल्ली पुलिस साइबर सेल के डीसीपी को भेजी है। हालांकि इस बारे में दिल्ली पुलिस ने अभी तक ऐसी कोई शिकायत मिलने की पुष्टि शुक्रवार देर रात तक नहीं की है।

स्वाति मालीवाल ने शिकायत में लिखा है कि, उन्हें यह धमकी बॉजय लॉकर रुम और शफूरा जरगर से जुड़े मामलों में दी जा रही है। (आईएएनएस)

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी: केवल इस ब्लॉग का सदस्य टिप्पणी भेज सकता है.