छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम अजीत जोगी को दिल का दौरा, हालत स्थिर - Agra Media

Breaking

मुख्य समाचार

शनिवार, 9 मई 2020

छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम अजीत जोगी को दिल का दौरा, हालत स्थिर

Former Chhattisgarh CM Ajit Jogi heart attack - Raipur News in Hindi
रायपुर । छत्तीसगढ़ के पहले मुख्यमंत्री अजीत प्रमोद कुमार जोगी को शनिवार को दिल का दौरा पड़ा है और उन्हें गंभीर हालत में यहां भर्ती कराया गया। उनकी पत्नी व वरिष्ठ चिकित्सक रेणु जोगी ने कहा कि उनकी हालत गंभीर, लेकिन स्थिर है। वह 48 घंटे तक निगरानी में रहेंगे। जोगी के बेटे और पूर्व विधायक अमित जोगी बिलासपुर में थे और वह रायपुर लौट आए हैं। उन्होंने कहा कि नाश्ता करने के बाद उनके पिता को सांस लेने में तकलीफ होने लगी। हालत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया।

अमित जोगी ने कहा कि डॉक्टरों ने हृदयाघात होने की बात कही है और उन्हें वेंटिलेटर पर रखा है।

जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के संस्थापक जोगी कई साल पहले लकवा मारने के बाद से व्हीलचेयर पर हैं। उन्होंने 29 अप्रैल को अपना 74वां जन्मदिन मनाया।

--आईएएनएस

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी: केवल इस ब्लॉग का सदस्य टिप्पणी भेज सकता है.