परिवार वालों ने मरा समझ कर कर दी थी तेरहवी, 12 साल बाद लौटा घर, जानें पूरी कहानी Thiruvi was deemed dead by the family, returned home after 12 years, learn the full story - Agra Media

Breaking

मुख्य समाचार

शनिवार, 7 सितंबर 2019

परिवार वालों ने मरा समझ कर कर दी थी तेरहवी, 12 साल बाद लौटा घर, जानें पूरी कहानी Thiruvi was deemed dead by the family, returned home after 12 years, learn the full story

परिवार वालों ने मरा समझ कर कर दी थी तेरहवी, 12 साल बाद लौटा घर, जानें पूरी कहानी
 न्यूज डेस्क  आगरा मीडिया  ::---. परिवार वालों ने जिसे मृत समझकर तेरहवीं कर दी गई थी, उसे कुछ मददगारों ने इंटरनेट की मदद से घर तक पहुंचा दिया। मध्य प्रदेश के खरगोन जिले के ग्राम काठियाबंधान से 12 वर्ष पूर्व लापता मानसिक रूप से परेशान भीम सिंह पुत्र खुसरिया (30) राजस्थान के एक किसान की मदद से घर पहुंचा।

भटकते हुए राजस्थान जा पहुंचा
भाई मदन ने बताया कि भीमसिंह झिरन्या हाट बाजार से गुम हो गया था। उसके बाद भटकते हुए वह राजस्थान जा पहुंचा। कोटा जिले के छोटे से गांव मामोर निवासी किसान बृजमोहन मीणा ने उसे कई वर्ष तक बेटे की तरह साथ रखा। फिल्म बजरंगी भाईजान के कथानक से मेल खाती घटना के नायक किसान बृजमोहन ने बताया कि उन्होंने आठ वर्ष तक भीम को बेटे की तरह रखा।

बेटे के फोटो से हुई पहचान
एक दिन आदिवासी भाषा के गीत में उसने झिरन्या हाट और अपने गांव के नाम का उल्लेख किया। इस आदिवासी बोली से ही उन्हें उम्मीद बंधी। उन्होंने इंटरनेट पर सर्च करवाकर स्थानीय सीईओ महेंद्रकुमार श्रीवास्तव को दूरभाष पर सूचना दी। उसका फोटो भी भेजा। श्रीवास्तव ने भीमसिंह के गांव जाकर उसके माता-पिता व परिजन से मुलाकात की। उन्होंने बेटे का फोटो पहचान लिया। इसके बाद बड़ा भाई मदन, हमीर वास्कले, लक्ष्मण गटू और दो पंचायत सचिव लालू पवार व कमल खांडे राजस्थान से भीम को लेकर आए।

यह भी पढ़ें: जब ताबूत खुला तो सीताराम के बजाय प्रकाश कुमार का निकला शव, जानें- फिर क्या हुआ

मीणा को किया सम्मानित
ग्राम पंचायत सरपंच गोरेलाल वास्कले ने मीणा को आमंत्रित कर सम्मानित किया। भीम सिंह की मां जानूबाई (60) ने बताया कि इतने वर्ष बेटे के बिना उन्होंने कोई त्योहार नहीं मनाया। पिता खुसरिया (65) का कहना है कि उन्होंने अपने बेटे को ढूंढने के लिए एक दर्जन से अधिक बकरे-बकरियों को बेच दिया था, मगर सफलता नहीं मिली।

 अंग्रेजी    में पढ़ें  :::---.The family members, who were deemed dead, were brought to the thirteenth, and some helpers took them home with the help of internet. Missing mentally disturbed Bhim Singh son Khusria (30), 12 years before village Kathiabandhan of Khargone district of Madhya Pradesh, reached home with the help of a farmer from Rajasthan.

Wandered to Rajasthan
Bhai Madan told that Bhimsingh had gone missing from Jhirnya Haat market. After that, while wandering, he reached Rajasthan. Farmer Brijmohan Meena, resident of Mamor, a small village in Kota district, kept him with him as a son for many years. Farmer Brijmohan, the protagonist of the incident that matched the plot of the film Bajrangi Bhaijaan, told that he kept Bhima like a son for eight years.

Son's identity
One day in a tribal language song he mentioned Jhirnya Haat and the name of his village. This tribal dialect gave him hope. He conducted a search on the Internet and informed local CEO Mahendrakumar Srivastava over the telephone. Sent his photo too. Srivastava went to Bhimsingh's village and met his parents and family. He identified the son's photo. After this, elder brothers Madan, Hamir Vaskal, Laxman Gattu and two panchayat secretaries Lalu Pawar and Kamal Khande brought Bhima from Rajasthan.

Also read: When the coffin opened, instead of Sitaram, the dead body of Prakash Kumar came out, know what happened then

Meena honored
Gram Panchayat Sarpanch Gorelal Vaskale invited and honored Meena. Bhim Singh's mother Janubai (60) said that she did not celebrate any festival without a son for so many years. Father Khusria (65) says that he had sold more than a dozen goats to find his son, but was not successful.


Reach Us
Please share your valuable feedback and ideas. If you enjoy using the website, do give us a 5-star rating! Click here 


यह भी पढ़े :   अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे 

Tags : newshunt malayalam news in Agra, time of india news app in Agra, hindi samachar patra today in Agra, news in hindi taja khabar in Agra, bangla news apps in Agra, bengali news paper apps in Agra, 


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी: केवल इस ब्लॉग का सदस्य टिप्पणी भेज सकता है.