आगरा के नामचीन डॉक्टर ने किया छोटे भाई पर जानलेवा हमला, तीन पर मुकदमा दर्ज Agra's famous doctor attacked his younger brother, three were sued - Agra Media

Breaking

मुख्य समाचार

शनिवार, 7 सितंबर 2019

आगरा के नामचीन डॉक्टर ने किया छोटे भाई पर जानलेवा हमला, तीन पर मुकदमा दर्ज Agra's famous doctor attacked his younger brother, three were sued

अस्पताल में घायल डॉक्टर के परिजन
 न्यूज डेस्क  आगरा मीडिया  ::---.आगरा के प्रमुख चिकित्सक डॉ. अमित टंडन और उनके छोटे भाई डॉ. अनुराग टंडन के बीच कोठी में लगे सीसीटीवी कैमरे हटाने पर शुक्रवार शाम को विवाद हो गया। आरोप है कि डॉ. अमित टंडन ने छोटे भाई के सिर में लोहे का एंगल मार दिया, जिससे वो घायल हो गए। 
घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत गंभीर बनी है। घटना की जानकारी पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने डॉ. अमित टंडन, उनकी पत्नी डॉ. वैशाली टंडन सहित तीन के खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज किया है। 

बाग फरजाना में वरिष्ठ स्त्री रोग विषेशज्ञ डॉ. कमलेश टंडन का हॉस्पिटल है। उनके बड़े बेटे डॉ. अमित टंडन अस्पताल में बैठते हैं, जबकि अस्पताल के बाहर एक हिस्से में डॉ. अनुराग टंडन डायग्नोस्टिक सेंटर चलाते हैं। दोनों बेटे एक ही कोठी में रहते हैं। उनके साथ मां भी रहती हैं।
दोनों के बीच संपत्ति का विवाद
थाना हरीपर्वत के प्रभारी निरीक्षक प्रवीन कुमार मान ने बताया कि डॉ. अमित और डॉ. अनुराग के बीच संपत्ति का विवाद चल रहा है। डॉ. अनुराग ने कोठी के अंदर सीसीटीवी कैमरे लगाए हुए हैं। शुक्रवार शाम को डॉ. अमित टंडन का कर्मचारी कैमरे हटा रहा था। 

डॉ. अनुराग टंडन की पत्नी पारुल टंडन ने पुलिस को बताया कि जब इस बारे में पति को पता चला तो वो मना करने लगे। इस पर डॉ. वैशाली टंडन और कर्मचारी राहुल ने पकड़ लिया। इसके बाद अमित टंडन ने अनुराग टंडन के सिर में लोहे का एंगल मार दिया। 

जिससे उनके गंभीर चोट लगी है। इसके बाद आरोपी भाग गए। अनुराग टंडन को देहली गेट स्थित निजी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी पर पुलिस भी पहुंच गई। 

निरीक्षक का कहना है कि डॉ. अमित टंडन, डा. वैशाली टंडन और कर्मचारी राहुल के खिलाफ तहरीर दी गई थी। इस पर घर में घुसकर जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज किया गया है। दोनों के बीच पूर्व में भी विवाद हुआ था। 

 अंग्रेजी    में पढ़ें  :::---.On Friday evening, there was a dispute between the chief physician of Agra, Dr. Amit Tandon and his younger brother, Dr. Anurag Tandon, on the removal of CCTV cameras installed in the Kothi. It is alleged that Dr. Amit Tandon hit an iron angle in the younger brother's head, which injured him.
The injured have been admitted to a private hospital. His condition remains critical. Police also reached the information of the incident. Police have registered a case of murderous attack against three including Dr. Amit Tandon, his wife Dr. Vaishali Tandon.

Bagh is the hospital of senior gynecologist Dr. Kamlesh Tandon in Farzana. His elder son Dr. Amit Tandon sits in the hospital, while Dr. Anurag Tandon runs a diagnostic center outside the hospital. Both sons live in the same kothi. Mother also lives with him.
Property dispute between the two
Inspector Pravin Kumar Mann, in-charge of Police Station Hariparvat said that a property dispute is going on between Dr. Amit and Dr. Anurag. Dr. Anurag has CCTV cameras installed inside the kothi. On Friday evening, Dr. Amit Tandon's employee was removing the cameras.

Parul Tandon, wife of Dr. Anurag Tandon, told the police that when the husband came to know about this, he started refusing. Dr. Vaishali Tandon and employee Rahul caught it. After this, Amit Tandon hit an iron angle in the head of Anurag Tandon.

Due to which he was seriously hurt. After this, the accused fled. Anurag Tandon has been admitted to the ICU of a private hospital at Dehli Gate. Police also reached the information of the incident.

Inspector says that Tahrir was given against Dr. Amit Tandon, Dr. Vaishali Tandon and employee Rahul. On this, a case of murderous attack by entering the house has been registered. There was a dispute between the two in the past as well.


Reach Us
Please share your valuable feedback and ideas. If you enjoy using the website, do give us a 5-star rating! Click here 


यह भी पढ़े :   अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे 

Tags : epaper samachar in Agra, police news kannada paper in Agra, aaj ki taza khabar hindi me in Agra, ka taja samachar in Agra, aaj ki taza samachar in hindi in Agra, samachar newspaper in Agra, 


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी: केवल इस ब्लॉग का सदस्य टिप्पणी भेज सकता है.