रिवॉल्‍वर रखने का शौक पूरा करने के लिए करना होगा अभी इंतजार, जानिए क्‍यों To fulfill the passion of keeping revolvers, you will have to wait now, know why Agra News - Agra Media

Breaking

मुख्य समाचार

गुरुवार, 5 सितंबर 2019

रिवॉल्‍वर रखने का शौक पूरा करने के लिए करना होगा अभी इंतजार, जानिए क्‍यों To fulfill the passion of keeping revolvers, you will have to wait now, know why Agra News

रिवॉल्‍वर रखने का शौक पूरा करने के लिए करना होगा अभी इंतजार, जानिए क्‍यों Agra News
 न्यूज डेस्क  आगरा मीडिया  ::---.नए शस्त्र लाइसेंस बनवाने के लिए सिफारिशों की संख्या बढ़ती जा रही है। प्रशासनिक अफसरों के पास हर दिन छह से आठ सिफारिशें पहुंच रही हैं। जिसे देखते हुए अफसरों ने कार्यालय के बाहर 'शस्त्र लाइसेंस के लिए संपर्क न करें' चस्पा कर दिया है। फिलहाल नए शस्त्र लाइसेंस जारी नहीं होंगे। 

आगरा में साढ़े 47 हजार शस्त्र लाइसेंसी हैं। हर्ष फायरिंग में शस्त्र लाइसेंसों के दुरुपयोग के चलते इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साढ़े तीन साल पूर्व नए लाइसेंस जारी करने पर रोक लगा दी थी। फरवरी 2019 में कोर्ट ने रोक हटाई, लेकिन इस बीच लोकसभा चुनाव-2019 की घोषणा हो गई। इसके चलते एक भी नया लाइसेंस जारी नहीं हुआ। आदर्श आचार संहिता खत्म होने के बाद दो हजार नए फॉर्म बिके। आयुध कार्यालय में यह जमा हुए और फिर पुलिस रिपोर्ट के लिए भेज दिए गए। 500 के करीब फाइल कंप्लीट होकर आ गईं। नए शस्त्र लाइसेंस की आस में लोगों ने जनप्रतिनिधियों से सिफारिश लगवाना शुरू कर दिया। कई जनप्रतिनिधियों ने तो बाकायदा 50-50 लोगों की सूची भी भेज दी। अफसरों को फोन कर लाइसेंस जारी करने के लिए कहा भी, लेकिन नए लाइसेंस जारी न होने की बात कह अफसरों ने सूची को वापस कर दिया।

छह माह की है वैधता

तीन सौ फाइलों को आयुध कार्यालय ने पुलिस को लौटा दिया है। छह माह पूरे होने के बाद रिपोर्ट की वैधता खत्म हो गई थी।

पांच से सात आवेदन हर दिन

कलक्ट्रेट स्थित आयुध अनुभाग में नए शस्त्र लाइसेंस के आवेदन के लिए हर दिन पांच से सात आवेदन के लिए पहुंच रहे हैं।

फिलहाल नया शस्त्र लाइसेंस जारी नहीं किया जा रहा है। इसकी जानकारी सभी जनप्रतिनिधियों सहित अन्य को दे दी गई है।

एनजी रवि कुमार, डीएम  



 अंग्रेजी    में पढ़ें  :::---.The number of recommendations for making new arms licenses is increasing. Every day six to eight recommendations are reaching the administrative officers. In view of this, the officers have posted 'Do not contact for arms license' outside the office. Currently, new arms licenses will not be issued.

There are 47 thousand and fifty thousand arms licensees in Agra. The Allahabad High Court had stayed the issuance of new licenses three and a half years ago due to misuse of arms licenses in Harsh firing. The court lifted the ban in February 2019, but in the meantime the Lok Sabha elections-2019 were announced. Due to this, no new license was issued. Two thousand new forms were sold after the completion of the model code of conduct. They were deposited in the Ordnance Office and then sent for a police report. Close to 500 files came in complete. People started getting recommendations from public representatives in the hope of new arms license. Many public representatives have also sent a list of 50-50 people. The officers were asked to call and issue licenses, but the officials returned the list saying that no new licenses were issued.

Validity is six months

The Ordnance Office has returned 300 files to the police. The validity of the report was over after completion of six months.

Five to seven applications every day

Every day five to seven applications are being made for the application of new arms license in the Ordnance Section at Collectorate.

At present, the new arms license is not being issued. Its information has been given to all the public representatives and others.

NG Ravi Kumar, DM


Reach Us
Please share your valuable feedback and ideas. If you enjoy using the website, do give us a 5-star rating! Click here 


यह भी पढ़े :   अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे 

Tags : 


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी: केवल इस ब्लॉग का सदस्य टिप्पणी भेज सकता है.