'सुबह अब होती है' नाटक का मंचन 22 जनवरी को - Agra Media

Breaking

मुख्य समाचार

सोमवार, 20 जनवरी 2020

'सुबह अब होती है' नाटक का मंचन 22 जनवरी को

subha ab hoti h play staged on 22 January - Jaipur News in Hindi
 न्यूज डेस्क  आगरा मीडिया  ::.जयपुर। रंगशिल्प नाट्य समिति द्वारा आगामी 22 जनवरी 2020 को जवाहर कला केन्द्र के रंगायन थिएटर में नाटक सुबह अब होती है का मंचन किया जाएगा। इस अवसर पर कहानीकार पंकज सुबीर भी उपस्थित होंगे। संस्था के सचिव राजेंद्र शर्मा राजू ने बताया कि पंकज सुबीर द्वारा लिखित कहानी सुबह अब होती है का नाट्यरूपांतरण नीरज गोस्वामी ने किया है तथा नाटक का निर्देशन युवा निर्देशक राजू कुमार ने किया है।
कार्यक्रम संयोजक गुरमिंदर सिंह रोमी ने बताया कि नाटक सुबह अब होती है के मंचन के अवसर पर कहानीकार पंकज सुबीर भी उपस्थित रहेंगे तथा इस अवसर पर उनकी कहानियों के नीरज गोस्वामी द्वारा किए गए नाट्यरूपांतरण की पुस्तक सुबह अब होती है का लोकार्पण ईशमधू तलवार, लोकेश कुमार साहिल, प्रेमचंद गांधी, विनोद भारद्वाज तथा कलकत्ता से शिव मिश्रा द्वारा किया जाएगा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता एडीजे एसीबी एवं रंगकर्मी सौरभ श्रीवास्तव करेंगे। नाटक सुबह अब होती है में जयपुर रंगमंच के वरिष्ठ कलाकार विनोद भट्ट, भगवंत कौर, नीरज गोस्वामी, मोइनुद्दीन खान एवं युवा रंगकर्मी अनीस कुरैशी, निखिल खाण्डल, उर्वशी, नितिन, लक्षित, सचिन अभिनय करेगें।


गौमाता   दान   ::गौमाता को आपने आजतक कभी कोई आर्थिक सहयोग नहीं किया है तो खुद की समझ और संवेदना के बारे में सोचें कि गौमाता की सेवा में आपका क्या योगदान है ? 
गो दान को महा दान माना जाता है।
इसलिए  सभी  "पाठकों-मित्रों से गौमाता के सहयोग के लिए निवेदन करते है। गौमाता मदद के लिए छोटी-सी सहयोग राशि १०१ रूपये का योगदान दें, यह सहयोग गौमाता ट्रस्ट के लिए जाएगा, उनके निवेदन पर ही पोर्टल पर प्रकाशित किया जा रहा है  

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी: केवल इस ब्लॉग का सदस्य टिप्पणी भेज सकता है.