कानपुर : दुष्कर्म पीडि़ता की मां पर हमला करने वाले 2 गिरफ्तार, बयान वापस लेने के लिए कर रहे थे मजबूर - Agra Media

Breaking

मुख्य समाचार

रविवार, 19 जनवरी 2020

कानपुर : दुष्कर्म पीडि़ता की मां पर हमला करने वाले 2 गिरफ्तार, बयान वापस लेने के लिए कर रहे थे मजबूर

2 men arrested for fatal attack on Kanpur rape victim mother - Kanpur News in Hindi
 न्यूज डेस्क  आगरा मीडिया  ::.कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक दुष्कर्म पीडि़ता की मां पर जानलेवा हमला करने के फरार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हल्की मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने दोनों आरोपियों परवेज और मोहम्मद अबिद के पैरों में गोली मार दी। दोनों को शहर के रमादेवी इलाके में स्थित कांशी राम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि चकेरी पुलिस थाना में नौ जनवरी को दर्ज एफआईआर में चार अन्य के साथ इन दोनों के नाम भी शामिल थे।

दुष्कर्म पीडि़ता की मां की अस्पताल में सात दिन तक इलाज कराने के बाद शुक्रवार सुबह मौत हो गई। दुष्कर्म के पांच में से दो आरोपियों ने उन पर जानलेवा हमला कर दिया था। आरोपी कथित तौर पर महिला और उसकी बेटी को दुष्कर्म मामले में बयान वापस लेने के लिए मजबूर कर रहे थे। महिला द्वारा मना करने पर आरोपियों ने 10 जनवरी को महिला के कानपुर में स्थित घर के बाहर लाठी, पत्थर से बेरहमी से पिटाई की।

कानपुर में 2018 में एक 13 वर्षीय नाबालिग लडक़ी से पांच लोगों ने कथित तौर पर छेड़छाड़ की थी। पुलिस ने उन्हें उसी साल गिरफ्तार कर लिया था। हालांकि सभी को 2019 में एक स्थानीय कोर्ट ने जमानत दे दी थी। तब से ही आरोपियों ने कथित तौर पर पीडि़ता को अपना बयान वापस लेने के लिए कई बार मजबूर किया था, लेकिन उसने ऐसा करने से मना कर दिया।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी: केवल इस ब्लॉग का सदस्य टिप्पणी भेज सकता है.